आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस बार बल्लेबाजों का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला है। पूरे सीजन में कई बड़े स्कोर बने, रिकॉर्ड टूटे और युवा खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। लीग स्टेज से लेकर प्लेऑफ तक बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाए, जिसके चलते ऑरेंज कैप की रेस आखिरी मुकाबलों तक बेहद रोमांचक बनी रही।
सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज शामिल हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स का युवा बल्लेबाज टॉप पर है। अब आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं।
ये हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज-
5. हेनरिक क्लासेन (SRH) – 624 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे। उन्होंने 15 मैचों में 48.00 की औसत और 160.0 की स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए। इस सीजन क्लासेन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69 रन रहा।
उन्होंने पूरे सीजन में 6 अर्धशतक लगाए और मिडिल ऑर्डर में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए। इसके अलावा, उनके बल्ले से 48 चौके और 31 छक्के भी निकले। उनकी मुश्किल परिस्थितियों में तेजी से रन बनाने की क्षमता ने सनराइजर्स हैदराबाद को कई मुकाबलों में फायदा पहुंचाया।
4. विराट कोहली (RCB) – 675 रन

RCB के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले मैच से ही शानदार फॉर्म दिखाया था और अंत तक उन्होंने अपनी क्लास को बरकरार रखा। अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से वह आईपीएल 2026 में RCB की बल्लेबाजी की ताकत के मुख्य स्तंभ रहे हैं। KKR के खिलाफ 57वें मैच में उन्होंने शतक जड़कर RCB को छह विकेट से जीत दिलाई।
16 मैचों में कोहली ने पांच अर्धशतक और एक शतक के साथ 675 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
3. साईं सुदर्शन (GT) – 722 रन

गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मैचों में 47.33 की औसत और 159.55 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए और पूरे सीजन गुजरात की बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे। सुदर्शन का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा, जबकि उन्होंने 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए।
2. शुभमन गिल (GT) – 732 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर साबित किया कि वह टी20 क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 16 मैचों में 45.75 की औसत और 163.02 की स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए और टीम को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई।
गिल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा, जो उन्होंने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया। उन्होंने इस सीजन में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। गुजरात टाइटंस के फाइनल में पहुंचने के पीछे उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों का बड़ा योगदान रहा है।
1. वैभव सूर्यवंशी (RR) – 776 रन

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया।
इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 327 गेंदों में 776 रन बना दिए और पूरे सीजन उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.