Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 9, 2026 at 1:09 AM
Modified at :March 9, 2026 at 1:09 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साहिबजादा फरहान ने एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला है, जहां कई खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। बड़े मुकाबलों में निरंतर प्रदर्शन ही टीम को आगे ले जाता है और यही काम इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में किया।

कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे जिन्होंने शुरुआत से लेकर नॉकआउट तक शानदार फॉर्म बनाए रखी और रन चार्ट में सबसे ऊपर रहे। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ये हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज-

5. फिन ऐलन (न्यूजीलैंड) – 298 रन

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन ऐलन इस सूची में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैचों की 8 पारियों में 57.80 की औसत और 203.52 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी निकले।

सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इसी तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई थी।

4. ईशान किशन (भारत) – 317 रन

IND vs NZ: Will Ishan Kishan play 5th T20I in Thiruvananthapuram?
Ishan Kishan

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक बनाए और चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। 35.22 के औसत और 193.29 के स्ट्राइक रेट से किशन ने 9 मैचों में 317 रन बनाए।

3. संजू सैमसन (भारत) – 321 रन

Will Sanju Samson fail in final of T20 World Cup 2026? Know his records in Ahmedabad
Sanju Samson (Image Source: BCCI)

संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में सिर्फ पांच मैच खेले, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी बनकर उभरे। 80.25 के शानदार औसत से उन्होंने 321 रन बनाए और भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 199.37 के स्ट्राइक रेट से सैमसन ने तीन अर्धशतक जड़े, जिनमें अहम सेमीफाइनल और फाइनल में लगाए गए अर्धशतक शामिल हैं।

2. टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) – 326 रन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट भारत के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक बनाकर टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 9 पारियों में उन्होंने 46.57 के औसत और 166.33 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में चार अर्धशतक लगाए।

1. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 383 रन

Sahibzada Farhan Ullah of Pakistan celebrates after scoring a fifty during the Super Four match of the DP World Asia Cup 2025 between India and Pakistan at the Dubai International Stadium, Dubai, United Arab Emirates, on 21 September 2025.
Sahibzada Farhan. (Image Source: Deepak Malik / CREIMAS for Asian Cricket Council)

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 6 पारियों में 76.60 की औसत और 7160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे।

फरहान ने इस टूर्नामेंट में नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ शतक भी लगाया। इसी के चलते उनके नाम एक T20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 76.60 की औसत और 7160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.