IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
आईपीएल का 18वां सीजन (IPL 2025) 22 मार्च से शुरू होने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में एक बार फिर से कई धाकड़ बल्लेबाजों की ओर से बड़े-बड़े छक्के लगते हुए दिखेंगे। हालांकि, इस लीग में छक्कों के मामले में विदेशी खिलाड़ियों का ज्यादा दबदबा देखने को मिला है, जबकि भारतीय खिलाड़ी इस मामले में थोड़े पीछे हैं।
यदि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची देखी जाए तो उसमें 5 खिलाड़ी विदेशी और सिर्फ 5 खिलाड़ी भारतीय हैं। 5 विदेशी खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं, जबकि 1-1 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हैं। इस सूची में शामिल भारतीय खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ियों ने 200 से अधिक आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जबकि किसी भी विदेशी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। आइए जानते हैं उन टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है।
इन बल्लेबाजों ने IPL में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के:
10. सुरेश रैना – 203 छक्के:

मिस्टर आईपीएल और सीएसके फैंस के लिए चिन्ना थाला के नाम से मशहूर भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 2008 में अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले रैना ने 205 मुकाबलों में 203 छक्के लगाए थे। बता दें कि, सीएसके के प्रतिबंध होने के बाद उन्होंने 2016 और 2017 में गुजरात लायंस की कप्तानी भी संभाली थी।
9. संजू सैमसन – 206 छक्के:

राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान कप्तान संजू सैमसन आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 10वें स्थान पर आते हैं। उन्होंने 2013 से लेकर अब तक आईपीएल में कुल 168 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 163 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 206 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इसी सीजन शेन वॉटसन को 10वें स्थान से हटाकर उनकी जगह ली है।
8. आंद्रे रसेल – 203 छक्के:

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर और अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर आंद्रे रसेल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 8वें स्थान पर आते हैं। 2012 से लेकर 2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और 2014 से लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे रसेल ने अब तक 117 आईपीएल मुकाबलों की 99 पारियों में 203 छक्के लगाए हैं।
7. किरोन पोलॉर्ड – 223 छक्के:

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलॉर्ड ने अपना आईपीएल करियर 2010 में मुंबई इंडियंस की ओर से शुरू किया था और 2022 तक वह इसी टीम का हिस्सा रहे। 2023 के सीजन से ठीक पहले उन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया और अब वह मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। पोलॉर्ड ने अपने आईपीएल करियर में कुल 189 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 223 छक्के लगाए थे।
6. डेविड वॉर्नर – 236 छक्के:

2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 2014 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, 2022 से वह दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वार्नर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 182 मुकाबले खेले हैं,जिसमें उन्होंने 236 छक्के लगाए हैं। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
5. एबी डी विलियर्स – 251 छक्के:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 184 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 251 छक्के लगाए थे।
4. एमएस धोनी – 252 छक्के:

थाला के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान और बेहतरीन फिनिशर एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 264 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 252 छक्के लगाए हैं। धोनी इस सीजन एक बार फिर सीएसके के कप्तान और विकेटकीपर के रूप में नजर आएंगे।
3. विराट कोहली – 272 छक्के:

आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय दिग्गज विराट कोहली का नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 252 मैचों में 272 छक्के लगाए हैं। बता दें कि, कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
2. रोहित शर्मा – 280 छक्के:

आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा का नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आता है। हालांकि, वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज है। 2008 से लेकर 2009 तक डेक्कन चार्जर्स से खेलने के बाद 2011 से लगातार मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हिटमैन रोहित ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 257 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 280 छक्के लगाए हैं।
1. क्रिस गेल – 357 छक्के:

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 2009 से लेकर 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब/पंजाब किंग्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए 142 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 357 छक्के लगाए थे।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा वनडे मैच
- Survivor Series 2025 में CM Punk पर किसने किया हमला? यहां जानिए WWE के मेंस वॉरगेम्स मैच का पूरा सच
- WWE Survivor Series 2025 Results: रोमन रेंस की टीम को धोखे से मिली हार, जॉन सीना का टाइटल रन हुआ समाप्त
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट