Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान, वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले सस्‍पेंस हुआ खत्म

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :September 4, 2026 at 12:20 AM
Modified at :September 4, 2026 at 12:20 AM
रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान, वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले सस्‍पेंस हुआ खत्म

(Courtesy : Getty Images)

रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से विदाई की खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है।

रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है।

मुंबई में BCCI की रिव्यू मीटिंग के दौरान सैकिया ने रोहित के भविष्य से जुड़े सवाल पर स्पष्ट संकेत दिए कि अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन को लेकर फिलहाल चिंता की कोई बड़ी वजह नहीं है।

रोहित शर्मा इस समय सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। पिछले कुछ समय से उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि चयनकर्ता भविष्य की टीम को ध्यान में रखते हुए रोहित को अपनी योजनाओं में नहीं देख रहे हैं। इसके बाद उनके संन्यास को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थीं।

“रोहित शर्मा सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं” – बीसीसीआई सचिव

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित का बचाव करते हुए कहा कि पिछले मुकाबले में रोहित ने 130 से 140 रन बनाए थे और ऐसे में उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह की अटकलों को और हवा नहीं देना चाहते।

सैकिया ने बयान दिया, “वह (रोहित शर्मा) सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं। आपको और क्या चाहिए? पिछले मैच में उसने 130-140 रन बनाए। फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता।”

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब BCCI की बैठक में 2027 वनडे वर्ल्ड कप के रोडमैप और रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा की जा रही थी।

लॉर्ड्स में शतक के बाद बदला माहौल

रोहित के भविष्य पर चर्चा के बीच उनके हालिया प्रदर्शन ने भी तस्वीर बदलने का काम किया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। इस पारी के बाद उनके संन्यास की अटकलों को बड़ा झटका लगा था।

रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं और उनकी फिटनेस तथा प्रदर्शन इस फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे। BCCI की समीक्षा बैठक में रोहित के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के भविष्य पर भी चर्चा होने की उम्मीद थी।

फिलहाल BCCI की ओर से रोहित शर्मा के संन्यास या 2027 वर्ल्ड कप से बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सैकिया का ताजा बयान जरूर यह संकेत देता है कि बोर्ड उनके मौजूदा प्रदर्शन को गंभीरता से देख रहा है और केवल उम्र या अटकलों के आधार पर उनके भविष्य पर फैसला नहीं किया गया है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.