Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: बंगाल वारियर्स की पूरी टीम

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 19, 2024 at 3:28 PM
Modified at :August 19, 2024 at 3:29 PM
PKL 11: बंगाल वारियर्स की पूरी टीम

इस बार ‘सुल्तान’ फजल अत्राचली बंगाल की डिफेंस को धार देंगे।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के ऑक्शन के दौरान बंगाल वारियर्स ने काफी जबरदस्त बिडिंग की। बंगाल ने अपने कप्तान और मेन रेडर मनिंदर सिंह को दोबारा एफबीएम कार्ड के जरिए हासिल कर लिया। पिछले दो सीजन से मनिंदर सिंह के साथ बंगाल की टीम ऐसा ही कर रही है। मनिंदर के लिए नीलामी में बहुत ज्यादा ऊंची बोली नहीं लगती है और इसी वजह से बंगाल वारियर्स की टीम उनके लिए एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल कर लेती है।

बंगाल वारियर्स ने इस बार सबसे बेहतरीन काम यह किया कि उन्होंने सुल्तान फजल अत्राचली को नीलामी में खरीद लिया। इससे उनका डिफेंस अब काफी जबरदस्त हो गया है। फजल अत्राचली की खास बात यह है कि वो पूरी टीम को साथ लेकर चलते हैं और बेहतरीन रणनीतिकार भी हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बता दें फजल के टीम में आने से मनिंदर सिंह को काफी ज्यादा सहूलियत मिलेगी। इसी वजह से बंगाल की टीम अब काफी ज्यादा मजबूत दिखाई देने लगी है। इसके अलावा पीकेएल के सबसे सफल डिफेंडर्स में से एक नितेश कुमार भी अब टीम का हिस्सा बन गए हैं और इसी वजह से बंगाल का डिफेंस अब काफी जबरदस्त हो गया है।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए बंगाल वारियर्स की पूरी टीम:

यहां हम आपको बताते हैं कि पीकेएल के 11वें सीजन के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी बंगाल वारियर्स की टीम का हिस्सा हैं।

रेडर्स

मनिंदर सिंह, चाय मिंग चंद, आकाश बी च्वहाण, अर्जुन राठी, प्रणय विनय राणे, एस विश्वास, नितिन कुमार और महारूद्र गर्जे।

डिफेंडर्स

फजल अत्राचली, नितेश कुमार, मयूर कदम, प्रवीण ठाकुर, संभाजी वाबले, हेमराज, वैभव गर्जे, श्रेयस, आदित्य शिंदे और दीपक शिंदे।

ऑलराउंडर्स

सागर कुमार।

आपको बता दें कि मनिंदर सिंह की कप्तानी में टीम ने सातवें सीजन का टाइटल जीता था। हालांकि उसके बाद से टीम संघर्ष करती हुई नजर आई है। मनिंदर सिंह का प्रदर्शन तो अच्छा रहा है लेकिन टीम का परफॉर्मेंस उस हिसाब से नहीं रहा। उन्होंने 10वें सीजन के दौरान 21 मैच में 198 प्वॉइंट्स लिए थे लेकिन टीम ने निराश किया था। इस बार बंगाल की टीम काफी अलग नजर आ रही है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.