Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: बेंगलुरु बुल्स के कोच ने अंकुश राठी पर दिया बड़ा बयान, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी जताई खुशी

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :September 7, 2025 at 7:33 PM
Modified at :September 7, 2025 at 7:33 PM
PKL 12: बेंगलुरु बुल्स के कोच ने अंकुश राठी पर दिया बड़ा बयान, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी जताई खुशी

अंकुश राठी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) के 17वें मैच में पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स की टक्कर हुई। लगातार तीन हार झेलने के बाद आखिरकार बुल्स ने पटना को 38-30 से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है। दूसरी ओर पटना का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है, जिसकी ये तीसरी हार रही।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, वहीं दूसरे हाफ में खासतौर पर डिफेंस में बुल्स की टीम बेहतर साबित हुई। अंत में उसने पटना पर 8 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अंकुश राठी पर अपडेट

अंकुश राठी ने बेंगलुरु बुल्स के लिए लगातार दूसरा मैच मिस किया है। वो इससे पहले यू मुम्बा के साथ मैच भी नहीं खेले थे। कोच बीसी रमेश ने इस पर कहा, “मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। वो बाद में देखेंगे, लेकिन अभी टीम अच्छा खेल रही है। अगले मैच में कौन प्लेयर अच्छा खेल रहा है, किसे मौका देना है, हमारा ध्यान इस पर है।”

कप्तान योगेश पहली जीत से खुश

पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में कप्तान रहे योगेश ने कहा, “लगातार तीन मैच हारने के बाद हमारी पहली जीत आई है, जो बहुत खुशी की बात है। डिफेंस और रेडिंग ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जहां तक अलीरेजा मिर्जाइन की बात है, उन्होंने टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया। टीम के सदस्य और कोच भी उनके प्रदर्शन से खुश हैं।”

युवा रेडर्स पर भरोसा – बीसी रमेश

युवा रेड अटैक पर कोच बीसी रमेश ने कहा, “आशीष, गणेश और तीसरे अलीरेजा के ईरान लीग में प्रदर्शन को देख हमने टीम बनाई थी। अलीरेजा ईरान लीग में नंबर-1 रेडर रहा था। आशेष नरवाल के बारे में पहले ही बोल चुका कि वो बहुत बढ़िया रेडर और अच्छा इंसान भी है। आशीष सब समझता है, एजुकेटेड है और भारतीय कबड्डी में उसका फ्यूचर बहुत बढ़िया रहने वाला है। गणेश में भी गजब का टैलेंट है, वो भी इस मैच में अच्छा खेला। वो अभी नया है, लेकिन वो समझ कर खेलते हैं कि सामने आशु मलिक और अर्जुन देशवाल जैसे टॉप रेडर्स का फुटवर्क कैसा है। हमने अलीरेजा को खुलकर खेलने के लिए कहा था, उन्होंने वैसा ही किया।”

लकी कैप्टन योगेश

बीसी रमेश ने कहा, “अभी लकी कैप्टन जैसे लग रहे हैं योगेश। हम यही चाहते हैं कि योगेश और बाकी सब खिलाड़ियों का भविष्य भी उज्जवल हो।”

हमें RCB जैसा सपोर्ट मिल रहा है

कोच ने बताया कि ये अच्छी बात है कि बेंगलुरु बुल्स को भी RCB जैसा सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा, “सभी खिलाड़ी खुशी से खेल रहे हैं, जैसे इस बार RCB चैंपियन बनी, ऐसे ही हमारे प्लेयर्स भी बेंगलुरु बुल्स को चैंपियन बनाएंगे।”

अंकुश की गैरमौजूदगी में टीम कॉम्बिनेशन पर बहुत चर्चा हुई

बीसी रमेश ने ये भी कहा कि, “मैंने अपने असिस्टेंट कोच जीवा के साथ बहुत चर्चा की। तीन मैच हारने के बाद अलग-अलग रणनीति बनाईं। हम तीनों मैच बड़े अंतर से हारे, फिर सोचा तीन रेडर रखने का क्या फायदा। हम 2 रेडर के साथ खेले, फिर जितेंद्र को लाए जो बहुत अच्छा एंकल होल्ड कर लेते हैं। उसने विपक्षी रेडरों को बोनस लेने ही नहीं दिया।”

टीम में एकता नहीं दिखी – अनूप कुमार

लगातार तीसरी हार पर पटना पाइरेट्स के हेड कोच अनूप कुमार ने कहा, “जिस हिसाब की हमारी टीम है, वो एक यूनिट की तरह खेली ही नहीं। डिफेंस और रेडिंग, दोनों फ्लॉप रहे। मैं अयान और मनिंदर से बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखता हूं। अयान ने स्कोर जरूर किया, लेकिन अच्छा रेडर वही कहलाता है, जब टीम को पॉइंट्स की सबसे ज्यादा जरूरत हो। सुधाकर ने ठीकठाक स्कोर किया, उनके अलावा बाकी टीम बहुत खराब खेली।”

अजय मेरा छोटा भाई है – अनूप कुमार

पटना पाइरेट्स का अगला मैच पुनेरी पलटन के साथ है, जो अभी टेबल टॉपर है। अनूप कुमार ने उस मैच को लेकर कहा, “पुणे की टीम अच्छी है, अजय मेरा छोटा भाई है, लेकिन मैच को मैच के तरीके से खेलना होगा। पुणे की टीम मजबूत है, लेकिन उसके सामने पटना के प्रदर्शन को देखें तो हम अभी बहुत पीछे हैं।”

मैच फिनिशिंग में आ रही दिक्कत

अनूप कुमार ने पटना पाइरेट्स की लगातार हार का कारण मैच को फिनिश ना कर पाने को ठहराया। उन्होंने कहा, “हम मैच को उस तरह से फिनिश नहीं कर पा रहे, जैसे होना चाहिए। यहां शायद मेरी भी कमी हो सकती है कि मैं बतौर कोच सही फैसले नहीं ले पा रहा हूं।

उन्होंने मनिंदर सिंह के प्रदर्शन पर कहा, “मनिंदर बिल्कुल फिट हैं और मैच से पहले पूरे जोश में थे। शुरुआत में एक-दो टैकल हो गए, शायद उससे उनका मनोबल गिर गया था। मैं उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लगातार फेल होने के कारण हमने हाफ-टाइम पर उन्हें चेंज कर दिया।”

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन तीन जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

PKL 12 के 9वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

बेंगलुरु बुल्स और गुजरात जायंट्स ने 9वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.