Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :December 25, 2025 at 7:50 PM
Modified at :December 25, 2025 at 7:50 PM
Jey Uso WWE

(Courtesy : WWE)

इस कंपनी में मौजूद सभी WWE स्टार्स का बढ़िया कैरेक्टर ही उन्हें सफलता दिलाता है।

WWE हमेशा से ही फेस रेसलर्स की जगह रही है, जबकि नए दौर में इसमें काफी बदलाव आया है। कंपनी में मौजूद लगभग हर रेसलर किसी न किसी तरह से हील है और कंपनी में एक बेबीफेस ढूंढना मुश्किल है। कुछ रेसलर एक बेबीफेस की तरह दिखते हैं लेकिन मूल रूप से एक हील होते हैं, जबकि कुछ रेसलर के कैरेक्टर का अंदाजा फैंस लगा ही नहीं पाते की आखिर वो हील है या फिर फेस।

हालांकि, इसके बावजूद WWE में अब भी कई ऐसे स्टार हैं, जो अपने कौशल के बल पर काम करते हैं और यही कारण है कि फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको WWE के मौजूदा रोस्टर के टॉप तीन सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. एलए नाइट

WWE Raw October 6 Results - LA Knight SmackDown
LA Knight (Courtesy: WWE.com)

एलए नाइट को आधुनिक युग के सबसे लोकप्रिय और आकर्षक WWE सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उनका बढ़िया कैरेक्टर और माइक के साथ प्रोमो कट करने की शैली फैंस को बहुत पसंद आती है। स्मैकडाउन में इस समय वह सबसे पसंद किए जाने वाले स्टार्स में से एक हैं और यही कारण है कि फैंस अब उन्हें यूएस चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं।

इस लोकप्रियता के चलते ही नाइट ने बहुत ही कम समय में इतनी कामयाबी हासिल की है और ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन वह वर्ल्ड चैंपियन भी जरुर बनेंगे।

2. जे उसो

Jey Uso WWE RAW SmackDown
Jey Uso. (Photo by Rich Wade/WWE via Getty Images)

मंडे नाइट रॉ में सबसे तेजी से उभरने वाला सितारा, जिसकी प्रसिद्धि और लोकप्रियता सप्ताह दर सप्ताह बढ़ती जा रही है, वह कोई और नहीं बल्कि जे उसो हैं। YEET चैंट की शुरुआत करने वाले जे, जब से टैग टीम छोड़कर सिंगल स्टार बने हैं, तब से फैंस ने उन्हें और उनके काम को बहुत ज्यादा पसंद किया है। उनके रिंग में आते ही पूरा का पूरा क्राउड झूम उठता है और खड़े होकर उनका स्वागत करने लग जाता है। इसी से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

1. कोडी रोड्स

WWE SmackDown Cody Rhodes SummerSlam 2025
Cody Rhodes. (Photo by Georgiana Dallas/WWE via Getty Images)

WrestleMania 38 में कंपनी में वापसी के बाद से कोडी रोड्स कंपनी के शीर्ष बेबीफेस रेसलर रहे हैं। उनकी वापसी पर उनका शानदार स्वागत हुआ था। रोड्स के वर्तमान बेबीफेस रन में उनका इस कंपनी के सर्वश्रेष्ठ रेसलर्स के साथ झगड़ा शामिल था, जिसमें सभी विश्व चैंपियन थे।

रोड्स ने लगभग सभी को मात दी, लेकिन उनकी सबसे बड़ी जीत रेसलमेनिया 40 में आई जब उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड टाइटल को अपने नाम किया। इस जीत से उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई। अब उम्मीद है कि रोड्स लंबे समय तक कंपनी के शीर्ष बेबीफेस के रूप में बने रहेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.