Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

3 बड़े कारण क्यों क्वालीफायर 1 में GT को RCB के खिलाफ मिली करारी हार

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 27, 2026 at 12:22 AM
Modified at :May 27, 2026 at 12:24 AM
3 बड़े कारण क्यों क्वालीफायर 1 में GT को RCB के खिलाफ मिली करारी हार

(Courtesy : IPL)

Advertisement

IPL 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस हर विभाग में पिछड़ती नजर आई।

IPL 2026 के क्वालीफायर 1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पूरी तरह दबदबा बनाया और 92 रनों से एकतरफा जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली है।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवरों में 254/5 रनों का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवरों में 162 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में गिल की कप्तानी वाली टीम की एकतरफा हार के पीछे कई कारण रहे।

इसीलिए, आइए जानते हैं आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात की हार के तीन सबसे बड़े कारण क्या रहे।

ये हैं क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण

3. गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बेहद खराब फील्डिंग

क्वालीफायर जैसे बड़े मुकाबले में गुजरात टाइटंस की फील्डिंग का स्तर काफी खराब नजर आया। टीम ने कई मौकों पर आसान रन दिए और दबाव बनाने का मौका गंवा दिया। RCB के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया और लगातार बड़े शॉट लगाए। इस दौरान रजत पाटीदार का कैच ड्रॉप भी हुआ, जिसने GT को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

गुजरात के फील्डर्स ने 10 ओवरों के बाद बेहद ही खराब फील्डिंग की, जिसकी वजह से RCB को काफी अतिरिक्त रन मिले और मैच धीरे-धीरे गुजरात की पकड़ से बाहर निकल गया। बड़े मुकाबलों में छोटी गलतियां भी भारी पड़ती हैं और इस मैच में यही देखने को मिला।

2. गुजरात के मुख्य गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

गुजरात के मुख्य गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर नजर आए। मोहम्मद सिराज ने 3 ओवरों में 46 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। उनके अलावा पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन देकर सिर्फ 2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवरों में 53 रन खर्च किए।

लगभग एक साल बाद अपना पहला मैच खेल रहे कुलवंत खेजरोलिया ने भी सिर्फ 2 ओवर में 31 रन दे दिए, जबकि उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए थे। राशिद खान जैसे अनुभवी स्पिनर भी RCB के बल्लेबाजों को रोक नहीं सके और 3 ओवर में 29 रन खर्च कर बैठे। इस मैच में गुजरात के गेंदबाज लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए, जिसका पाटीदार ने सबसे ज्यादा फायदा उठाया।

1. RCB के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

Major update on Rajat Patidar's fitness ahead of SRH vs RCB clash
Rajat Patidar (Credits: BCCI/IPL)

RCB ने इस अहम मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 93* रनों की नाबाद पारी खेली रन बनाए, जिसने मैच को एकतरफा किया। विराट कोहली ने भी 25 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 43 रनों की अहम पारी खेली। इसकी बदौलत RCB ने 254 रन बना डाले।

इसके अलावा, RCB गेंदबाजी में भी पूरी तरह हावी रही। जैकब डफी ने 4 ओवरों में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। युवा तेज गेंदबाज रासिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड ने भी शुरुआत में एक विकेट निकालकर गुजरात को दबाव में डाल दिया। अंत में GT रनों पर ऑलआउट हो गई।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement