Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Raw (27 मई, 2024) में मिले इन छह बड़े स्टोरीलाइन के शुरू होने के संकेत

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 28, 2024 at 2:38 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 28, 2024 at 2:38 PM (GMT+5:30)
WWE Raw (27 मई, 2024) में मिले इन छह बड़े स्टोरीलाइन के शुरू होने के संकेत

(Courtesy : WWE)

Raw के जरिए WWE ने कई नई स्टोरीलाइंस को शुरु करने के संकेत दे दिए हैं।

WWE King and Queen of the Ring पे-पर-व्यू इवेंट अब बीती बात हो चली है और स्कॉटलैंड में होने वाले Clash at the Castle 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उस संबंध में इस हफ्ते का Raw एपिसोड काफी धमाकेदार रहा, जिसमें कई नई स्टोरीलाइंस को भी टीज किया गया है। तो आइए WWE के उन स्टोरीलाइंस पर एक नजर डालते हैं जिन्हें इस हफ्ते Raw के एपिसोड में टीज किया गया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

6. ब्रॉन ब्रेकर vs इल्जा ड्रैगुनोव vs रिकोशे

ब्रॉन ब्रेकर को अपने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही बहुत ताकतवर रेसलर के रूप में दिखाया गया है। वो इन दोनों इस बात से नाराज हैं कि उन्हें किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट में जगह क्यों नहीं दी गई। इस कारण उन्होंने दूसरे रेसलर्स का बुरा हाल करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने पिछले हफ्ते Raw में ड्रैगुनोव और रिकोशे पर बैकस्टेज अटैक किया था और इस हफ्ते उनके मैच में दखल देकर एक धमाकेदार फ्यूड शुरू होने के संकेत दिए हैं। अगले हफ्ते जरूर रिकोशे और ड्रैगुनोव अपना बदला लेने का प्रयास करेंगे। इसलिए वो समय दूर नहीं जब एडम पीयर्स इन तीनों सुपरस्टार्स के बीच कोई मैच बुक कर सकते हैं।

5. कोफी किंग्सटन vs कैरियन क्रॉस

‘द फाइनल टेस्टामेंट’ ने अब Raw रोस्टर में तबाही मचानी शुरू कर दी है। इस हफ्ते उनका कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स से सामना हुआ, जिसे उनकी फ्यूड का संकेत भी कहा जा सकता है। हील सुपरस्टार कैरियन क्रॉस, वुड्स को मनाने की कोशिश करते हुए दिखे कि वो द न्यू डे का साथ छोड़ दें और साथ ही उन्होंने किंग्सटन पर भी तंज कसा। किंग्सटन भी इस तरह की बातों को सुनकर बहुत गुस्से में नजर आए। एक तरफ कैरियन क्रॉस vs कोफी किंग्सटन, तो दूसरी ओर AOP vs द न्यू डे स्टोरीलाइन शुरू होने के भी संकेत मिले हैं।

4. शेमस vs लुडविग काइजर

तीन हफ्ते पहले किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के एक मैच में शेमस और गुंथर का मैच हुआ था, जिसमें लुडविग काइजर ने दखल देकर गुंथर को जीतने में मदद की थी। आखिरकार इस हफ्ते द केल्टिक वॉरियर ने काइज़र को कन्फ्रंट किया और दोनों की जुबानी जंग के बाद ब्रॉल भी शुरू हुआ। शेमस और काइज़र की स्टोरीलाइन को काफी समय से टीज किया जा रहा था और अब शायद उन्हें आमने-सामने लाने का समय आ गया है।

3. चैड गेबल vs ओटिस

चैड गेबल हील किरदार में आने के बाद अल्फा अकादमी में अपने साथियों पर भी निरंतर तंज कसते दिख रहे हैं। याद दिला दें कि King and Queen of the Ring पे-पर-व्यू इवेंट में ओटिस, गलती से गेबल पर अटैक कर बैठे थे, जिसके कारण वो इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप नहीं जीत सके थे।

इस हफ्ते ओटिस का सामना ब्रॉन्सन रीड से हुआ, लेकिन गेबल के कारण उन्हें हार झेलनी पड़ी। गेबल ने तभी ओटिस को मारना शुरू कर दिया तभी मैक्सिन डुप्री और कुछ देर बाद सैमी जेन भी बाहर आए। हालांकि ओटिस अब भी चैड गेबल के साथ हैं, इसलिए उन्होंने जेन पर अटैक कर दिया था। मगर Raw में जो कुछ हुआ, उसे देखने के बाद ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि गेबल vs ओटिस स्टोरीलाइन का शुरु होना निश्चित है।

2. डेमियन प्रीस्ट vs ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE में इस इरादे से वापसी की है कि वो द जजमेंट डे को कड़ा सबक सिखाना चाहते हैं। रेड ब्रांड के हालिया एपिसोड में स्ट्रोमैन और मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को आमने-सामने देखा गया। बैकस्टेज द जजमेंट डे का ग्रुप भी स्ट्रोमैन नाम के खतरे को लेकर चिंतित दिख रहा था। खैर WWE ने 2 लंबे और तगड़े सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन की नींव रख दी है और वो समय दूर नहीं जब उन्हें रिंग में आमने-सामने देखा जा सकता है।

1. डेमियन प्रीस्ट vs गुंथर

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट के संभावित चैलेंजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। Clash at the Castle में उन्हें ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना है, लेकिन हाल ही में ‘किंग ऑफ द रिंग’ बनने वाले गुंथर भी प्रीस्ट के सामने मुश्किल खड़ी करने के लिए तैयार हैं। किंग बनने के कारण गुंथर को SummerSlam 2024 में टाइटल शॉट मिलेगा और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रीस्ट तब तक चैंपियन बने रहे तो जरूर SummerSlam में उन्हें चैलेंज करेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.