Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

केएल राहुल को आईपीएल 2026 में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स की इस समस्या का होगा समाधान

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :March 17, 2026 at 11:36 PM
Modified at :March 17, 2026 at 11:36 PM
केएल राहुल को आईपीएल 2026 में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स की इस समस्या का होगा समाधान

(Courtesy : Getty Images)

केएल राहुल ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 539 रन बनाए थे।

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट के लिए इन दिनों सभी टीमें जोर-शोर से तैयारी करने में जुटी हैं। इस टूर्नामेंट में पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी मैदान में पूरी तरह से कमर कस कर मेहनत कर रही है।

इसी बीच दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को आईपीएल 2026 के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल को उनकी टीम इस बार बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका देने पर विचार कर रही है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

केएल राहुल को ओपनिंग का रोल देने के लिए तैयार दिल्ली कैपिटल्स

KL Rahul, Delhi Capitals, IPL 2025
KL Rahul. (Image Source: BCCI)

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की माने तो पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने केएल राहुल इस बार बतौर ओपनिंग बल्लेबाज मैदान पर उतर सकते हैं, आईपीएल 2025 में इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने ज्यादातर मौकों पर नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी की थी। हालांकि आखिरी कुछ मैचों में उन्हें ओपनिंग का अवसर प्राप्त हुआ था और उन्होंने एक मैच में शानदार शतक भी लगाया था।

दिल्ली के लिए गत वर्ष फाफ डू प्लेसिस और जैक-फ्रेसर मैकगर्क ने ओपनिंग की थी, लेकिन ये जोड़ी पूरी तरह से विफल रही थी। ऐसे में इस बार दिल्ली का थिंक टैंक राहुल से पारी की शुरुआत कराने की योजना बना रहा है, उनके साथ टीम में पृथ्वी शॉ, पाथुम निसंका और बेन डकेट के रूप में 3 सलामी बल्लेबाजी ऑप्शन होंगे, जिसमें से कोई एक राहुल के साथ पारी की शुरुआत कर सकता है।

केएल राहुल का है आईपीएल में जबरदस्त रिकॉर्ड

केएल राहुल की बात करें तो वह आईपीएल में अब तक 145 मैच की 136 पारियों में करीब 46 की औसत और 136 के शानदार स्ट्राइक रेट से 5,222 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 40 अर्धशतक जड़े हैं। बतौर ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने जबरदस्त सफलता हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स की पहले खिताब पर होंगी नजरें

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम की बात करें तो इस बार उन्होंने कुछ बदलाव किए हैं और टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ करेगी।

यह टीम पिछले 18 साल से अपने खिताबी सूखे को खत्म करने की तलाश में उतरी है और हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। ऐसे में वो इस बार हर हाल में अपनी हार को जीत में बदलना चाहेंगे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.