Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

न्यूयॉर्क की पिच को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, टी20 वर्ल्ड कप के मैच होंगे शिफ्ट!

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 6, 2024 at 4:57 PM
Modified at :June 6, 2024 at 4:57 PM
न्यूयॉर्क की पिच को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, टी20 वर्ल्ड कप के मैच होंगे शिफ्ट!
Advertisement

न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को एकतरफा फेवर कर रही है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएसए और वेस्टइंडीज में हो रहा है। इस टूर्नामेंट के कई बड़े मुकाबले न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में भी खेले जाने वाले हैं। यह मैदान बेहद ही खतरनाक साबित होता दिखाई दे रहा है, जिसमें खिलाड़ियों के चोटिल होने का ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यह मांग उठ रही है कि न्यूयॉर्क में होने वाले मैचों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए।

बता दें कि, न्यूयॉर्क की नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है, जहां बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो रहा है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 77 के स्कोर पर आलआउट हो गई थी, जबकि 05 जून को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को मात्र 96 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था।

न्यूयॉर्क स्टेडियम के मैचों को नहीं किया जाएगा शिफ्ट – रिपोर्ट्स

हाल ही में कई सारे रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि आईसीसी न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैचों को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं है। इसका मतलब साफ है कि फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाएगा।

गौरतलब हो कि, यूएसए पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने न्यूयॉर्क में नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाया था, जो आनन-फानन में तैयार किया गया था। इस मैदान में आउटफील्ड और पिचों को अलग से लाकर रखा गया है, जिसके चलते यह गेंदबाजों को ज्यादा फेवर कर रही है और आउटफील्ड काफी धीमी है। इतना ही नहीं, यहां पर फील्डिंग करते समय फील्डर्स के चोटिल होने का खतरा भी लगातार बना रहता है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे कुल 8 मुकाबले

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क में कई सारे मैच खेले जाने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में न्यूयॉर्क को कुल 8 मैचों की मेजबानी करनी है, जिसमें से दो मैच खेले भी जा चुके हैं, जबकि अन्य 6 मुकाबले खेले जाने अभी बाकी हैं। इस मैदान पर अगला मुकाबला 07 जून को कनाडा और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला है। इसके अलावा, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 09 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement