Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

तीन बड़े WWE स्टार्स जिन्हें Bad Blood 2024 में जरूर जीतना चाहिए

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 1, 2024 at 6:58 PM
Modified at :October 1, 2024 at 6:58 PM
तीन बड़े WWE स्टार्स जिन्हें Bad Blood 2024 में जरूर जीतना चाहिए

बैड ब्लड का आयोजन 20 साल बाद होने जा रहा है।

WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) का प्रीमियम लाइव इवेंट कुछ ही दिनों में आयोजित होने वाला है। इस इवेंट को लेकर दर्शकों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि मैनेजमेंट टीम के द्वारा आधिकारिक रूप से पांच मुकाबलों को बुक किया गया है, जिसमें चार सिंगल्स मैच और एक टैग टीम मुकाबला देखने को मिलेगा।

बता दें, आधिकारिक रूप से बुक किए गए मैचों में कुछ बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं, जिनका मेन इवेंट में जीतना बहुत जरूरी होगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन बड़े स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें Bad Blood 2024 में जरूर जीतना चाहिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. रिया रिप्ली बनेंगी चैंपियन

WWE में रिया रिप्ली ने वीमेंस वर्ल्ड चैंपियन को लंबे समय तक होल्ड करके रखा था लेकिन मेनिया 40 के बाद अचानक से लिव ने उन पर हमला कर दिया था और उनको टाइटल छोड़ना पड़ा। तब से लेकर अभी तक लिव मॉर्गन और रिया के बीच कड़ी दुश्मनी देखने को मिल रही है।

लिव ने SummerSlam 2024 में रिया को पराजित करते हुए टाइटल जीता था। हालांकि, Bad Blood 2024 में दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच वीमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला होगा। इस मेन इवेंट में रिया का जीतना बहुत जरूरी है, नहीं तो उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव आ सकता है, जोकि भविष्य के लिए बुरा साबित होगा।

2. सीएम पंक का जीतना जरूरी

रॉयल रंबल 2024 के बाद से सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच कड़ी दुश्मनी देखने को मिल रही है। यह दोनों ही सुपरस्टार्स एक-दूसरे की हालत खराब करने के मूड में दिखाई देते हैं लेकिन गंभीर चोट की वजह से दोनों के बीच मैच कम्पीट नहीं हो रहा था।

लंबे समय के बाद बैड ब्लड 2024 में दोनों ही दुश्मन इन-रिंग एक्शन में नजर आएंगे। ऐसे में सीएम पंक का जितना बहुत जरूरी है क्योंकि उन्हें दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं, मेन इवेंट में पंक को लेकर जोरदार चैंट्स लगाए जा सकते हैं और ऐसे में उनका जीतना जरूरी होगा, क्योंकि पराजित होते हैं तो कैरेक्टर में बड़ा बदलाव आएगा।

1. टैग टीम मैच में रोमन रेंस और कोडी रोड्स मारेंगे बाजी

WWE में रोमन रेंस ने कुछ ही समय पहले वापसी करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया। बता दें कि रोमन रेंस और कोडी रोड्स दोनों ही टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का बैड ब्लड 2024 में सामना करेंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का जीतना बहुत जरूरी है।

इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि अगर नई ब्लडलाइन को दोनों ही टॉप सुपरस्टार्स शिकस्त देने में नाकामयाब रहते हैं, तो इनके कैरेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस वजह से ट्राइबल चीफ और अमेरिकन नाइटमेयर का जीतना जरूरी होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.