Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप पांच गेंदबाज

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 1, 2026 at 1:08 AM
Modified at :June 1, 2026 at 1:08 AM
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप पांच गेंदबाज

इस लिस्ट में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस बार बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। कई मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से विकेट निकालकर मैच का पूरा रुख बदल दिया, जबकि डेथ ओवरों में भी कुछ गेंदबाज लगातार असर छोड़ते नजर आए हैं।

इस सीजन पर्पल कैप की रेस फाइनल खत्म होने तक काफी रोमांचक बनी रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इस रेस में सबसे रहे। आइए जानते हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज कौन हैं।

ये हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. अंशुल कंबोज (CSK) – 21 विकेट

Anshul Kamboj, CSK, IPL 2026
Anshul Kamboj. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज इस सीजन शानदार लय में नजर आए। उन्होंने 14 मैचों में 25.23 की औसत और 14.38 की स्ट्राइक रेट से 21 विकेट झटके।

अंशुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 रहा, जबकि उनकी इकॉनमी 10.52 की रही। उन्होंने मिडिल ओवरों और डेथ ओवरों में लगातार विकेट निकालकर टीम के लिए अहम योगदान दिया, लेकिन कई बार वह काफी महंगे भी साबित हुए। इस सीजन उनकी टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी।

4. राशिद खान (GT) – 21 विकेट

Rashid Khan Gujarat Titans IPL
Rashid Khan. (Image Source: IPL)

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के स्पिन आक्रमण की अगुवाई राशिद खान ने की। वह इस सीजन के सबसे सफल स्पिनर रहे और गुजरात की गेंदबाजी की मजबूती में उनका अहम योगदान रहा। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 17 मैचों में 9.07 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए।

3. जोफ्रा आर्चर (RR) – 25 विकेट

Jofra Archer, RR, IPL 2026
Jofra Archer. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2026 में अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। उन्होंने इस सीजन 16 मैचों में 22.36 की औसत और 14.40 की स्ट्राइक रेट से 25 विकेट अपने नाम किए।

आर्चर का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 रहा और उनकी इकॉनमी 9.31 की रही। उन्होंने पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में लगातार विकेट निकालकर टीम के लिए अहम योगदान दिया, जिसके चलते उनकी टीम क्वालीफायर 2 तक पहुंची।

2. भुवनेश्वर कुमार (RCB) – 28 विकेट

Bhuvneshwar Kumar, RCB, IPL 2026
Bhuvneshwar Kumar. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए।

भुवनेश्वर का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 रहा है, जबकि उनकी इकॉनमी 8.00 की रही। उन्होंने पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में लगातार विकेट निकालकर RCB को लगातार दूसरा खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई।

1. कगिसो रबाडा (GT) – 29 विकेट

South Africa, Kagiso Rabada, GT, IPL 2025
Kagiso Rabada. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन पर्पल कैप अपने नाम किया। उन्होंने 17 मैचों में 29 विकेट हासिल किए। रबाडा का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/25 रहा है और उनकी इकॉनमी 9.68 की रही है। उन्होंने नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में लगातार विकेट निकालकर गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.