टॉप 10 कप्तान जिन्होंने IPL इतिहास में जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज है।
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी। इससे ठीक पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस तरह से IPL 2024 सीजन से पहले आईपीएल के दो सबसे सफल कप्तानों के कप्तानी करियर का अंत हो गया।
आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी की है। पिछले 16 सीजन में से 15 सीजन कप्तानी करने वाले एमएस धोनी 5 बार आईपीएल का खिताब भी जी चुके हैं। वह आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा मैच जीते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप 10 कप्तानों के बारे में बताने जा रहा हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL) इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
ये हैं वो टॉप 10 कप्तान जिन्होंने IPL में जीते हैं सबसे ज्यादा मैच:
10. श्रेयस अय्यर – 27 मैच:

श्रेयस अय्यर वर्तमान समय में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में इस टीम ने आईपीएल 2020 का फाइनल भी खेला था। अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 55 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 27 मैचों में जीत और 26 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच टाई रहा है।
9. वीरेंद्र सहवाग – 28 मैच:

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया एवं कप्तानी भी की थी। सहवाग ने अपने करियर में कुल 53 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 28 मैचों में जीत और 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मुकाबला टाई हुआ था।
8. शेन वॉर्न – 30 मैच:

शेन वॉर्न ने अपने करियर में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था। वॉर्न ने अपने करियर में 55 आईपीएल मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 30 मैचों में जीत और 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मुकाबला टाई भी रहा था।
7. सचिन तेंदुलकर – 30 मैच:

भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2010 में मुंबई इंडियंस को फाइनल तक भी पहुंचाया था। तेंदुलकर ने अपने अपने आईपीएल करियर में 51 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 30 मैचों में जीत और 21 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
6. एडम गिलक्रिस्ट – 35 मैच:

एडम गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में डेक्कन चार्जर्स और किंग्स इलेवन पंजाब जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी करते हुए उसे चैम्पियन भी बनाया था। गिलक्रिस्ट ने अपने आईपीएल करियर में 74 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 35 मैचों में जीत और 39 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।
5. डेविड वॉर्नर – 40 मैच:

2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन चुके डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने 2016 में उन्हें आईपीएल चैम्पियन भी बनाया था। उन्होंने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की थी। वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर में 83 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 40 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 41 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है और 2 मुकाबले टाई रहे हैं।
4. विराट कोहली – 66 मैच:

साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे विराट कोहली ने 2013 से लेकर 2021 तक इस टीम की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को एक बार फाइनल में भी पहुंचाया, लेकिन उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने करियर में 143 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 66 मुकाबलों में जीत और 70 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, 3 मुकाबले टाई और 4 मुकाबले नो रिजल्ट भी रही थी।
3. गौतम गंभीर – 71 मैच:

गौतम गंभीर आईपीएल इतिहास में खिताब जीतने और सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया था। गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 129 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें उन्हें 71 मैचों में जीत हासिल हुई थी, जबकि 57 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था और 1 मुकाबला टाई हुआ था।
2. रोहित शर्मा – 87 मैच:

रोहित शर्मा ने 2013 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। आईपीएल 2024 में उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित बतौर कप्तान मैच जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के सबसे सफल और आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने 158 आईपीएल मैचों में कप्तानी करते हुए 87 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा, उन्हें 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मुकाबले टाई रहे हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब भी जीता है।
1. एमएस धोनी – 133 मैच:

आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 2008 से लेकर 2023 तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स जीसी टीमों की ओर से खेलते हुए 226 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 133 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 91 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 2 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब भी जीता है।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- CSK vs RR Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 62, IPL 2025 (Indian T20 League)
- PKL 12 से पहले रिलीज हुए पांच सबसे चौंकाने वाले नाम
- PKL 12 के लिए रिटेन हुए पांच सबसे चौंकाने वाले नाम
- LSG vs SRH Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 61, IPL 2025 (Indian T20 League)
- DC vs GT Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 60, IPL 2025 (Indian T20 League)