Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

Kalpesh Kalal has been with Khel Now since 2024, covering cricket news and feature articles.
Published at :March 19, 2026 at 5:13 PM
Modified at :March 19, 2026 at 5:13 PM
आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

आईपीएल में कई कप्तानों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है।

टी20 फॉर्मेट के सबसे लोकप्रिय और पसंंदीदा टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। इस ब्लॉकबस्टर टूर्नामेंट की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्की पूरे क्रिकेट जगत में लोकप्रियता चरम पर है। इस टूर्नामेंट में देश-दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी अब तक अपना जलवा दिखा चुके हैं।

आईपीएल की शुरुआत 2008 में होने के बाद से इस लीग में एक से एक बेहतरीन कप्तानों ने अपना जलवा बिखेरा, जिन्होंने अपनी कप्तानी के साथ ही बतौर खिलाड़ी भी प्रभाव छोड़ा है।

कप्तान के तौर पर ऐसे कई बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने रनों का अंबार लगाया है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

5. डेविड वॉर्नर – 3356 रन

David Warner
David Warner. (Image source: Getty)

इंडियन प्रीमियर लीग में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम सबसे खास है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस लीग में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में एक बार खिताब दिलाया है, उस सीजन वॉर्नर का बल्ला जमकर बोला था।

वॉर्नर आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस लीग में 83 पारियों में 45.35 की औसत और 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 3356 रन बनाए। इस दौरान वह 1 शतक और 32 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।

4. गौतम गंभीर – 3518 रन

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir. (Image- Twitter)

आईपीएल में सबसे कामयाब कप्तानों का जिक्र हो और गौतम गंभीर का नाम ना आए, ऐसा संभव नहीं है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में गंभीर लंबे वक्त तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते रहे और बड़ी शान के साथ उन्होंने टीम की कप्तानी की।

गंभीर ने कोलकाता को ना सिर्फ 2 बार टाइटल जिताया, बल्कि उन्होंने बल्लेबाज के रूप में भी अहम योगदान दिया। गौतम ने कप्तान रहते हुए 127 पारियों में 31.13 की औसत और 122.79 की स्ट्राइक रेट से 31 फिफ्टी जड़कर 3518 रन बनाए।

3. रोहित शर्मा

Rohit Sharma, MI, IPL 2025
Rohit Sharma. (Image Source: IPL)

मुंबई इंडियंस की सफलता के पीछे अगर किसी का सबसे बड़ा हाथ है, तो वह रोहित शर्मा हैं। इस दिग्गज को 2024 में मुंबई की कप्तानी से हटा दिया, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान मैदान में चतुराई दिखाने के अलावा बल्ले से भी कहर बरपाया।

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आईपीएल में कप्तान के रूप में 157 पारियों में 28 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 3986 रन बनाए। रोहित ने कप्तान के तौर पर 25 अर्धशतक भी लगाएं।

2. महेंद्र सिंह धोनी – 4753 रन

MS Dhoni, Chennai Super Kings, IPL 2025
MS Dhoni. (Image Source: BCCI)

आईपीएल हो या अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट, जब बात महान कप्तान की आती है तो हर किसी के जेहन में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आ जाता है। जिस तरह से टीम इंडिया के लिए सालों तक इस दिग्गज ने कप्तान के रूप में सफलता हासिल की है, उसी अंदाज में धोनी ने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को शिखर पर पहुंचाया, CSK के पूर्व कप्तान का ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी में भी दमखम देखने को मिला है।।

उन्होंने इस लीग के इतिहास में 204 पारियों में 38.64 की औसत और 137 के करीब की स्ट्राइक रेट से 4753 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 22 अर्धशतक भी निकले। बता दें, धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

1. विराट कोहली – 4994 रन

Virat Kohli, RCB, IPL 2025
Virat Kohli. (Image Source: IPL)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का अंतरर्राष्ट्रीय से लेकर आईपीएल तक जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शुरुआत से खेल रहे किंग कोहली ने इस टीम की सालों तक कमान संभाली और इस दौरान रनों का अंबार लगाया है।

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। उन्होंने इस लीग में कप्तान के तौर पर 142 पारियों में करीब 42 की औसत और 133.31 की स्ट्राइक रेट से 4994 रन बनाए हैं। विराट ने इस दौरान 5 शतक और 37 अर्धशतक भी जड़े।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Kalpesh Kalal
Kalpesh Kalal

A cricket player and fan turned writer, Kalpesh Kalal has been writing about cricket since 2017. He belongs to Banswara, Rajasthan, and has been writing articles on cricket since the beginning. He has occasionally covered articles on other sports.