Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेताओं को पहली बार मिलेंगी चैंपियनशिप रिंग्स, स्पेन बनाम अर्जेंटीना के फाइनल से पहले हुआ बड़ा ऐलान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 18, 2026 at 11:08 PM
Modified at :July 18, 2026 at 11:08 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेताओं को पहली बार मिलेंगी चैंपियनशिप रिंग्स, स्पेन बनाम अर्जेंटीना के फाइनल से पहले हुआ बड़ा ऐलान

(Courtesy : FIFA)

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले जाने वाले फाइनल से पहले FIFA ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का विजेता सिर्फ प्रतिष्ठित ट्रॉफी ही नहीं उठाएगा, बल्कि उसे पहली बार एक ऐसा सम्मान भी मिलेगा, जो अब तक फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं दिया गया।

FIFA ने घोषणा की है कि इस बार विश्व विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को स्पेशल चैंपियनशिप रिंग्स भी प्रदान की जाएंगी। अमेरिकी खेल संस्कृति में लंबे समय से प्रचलित इस परंपरा को अब पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।

पहली बार वर्ल्ड कप विजेताओं को मिलेंगी चैंपियनशिप रिंग्स

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अब तक फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्राइज मनी दी जाती थी। लेकिन 2026 संस्करण में FIFA ने विजेता टीम को इन पुरस्कारों के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग्स भी देने का फैसला किया है।

NFL के सुपर बाउल और NBA जैसे बड़े अमेरिकी खेल आयोजनों में विजेता खिलाड़ियों को चैंपियनशिप रिंग्स देना सालों पुरानी परंपरा है। अब FIFA भी उसी मॉडल को अपनाते हुए वर्ल्ड कप विजेताओं को यह खास यादगार सम्मान देगा।

विजेता टीम को मिलेंगी 30 कस्टमाइज्ड रिंग्स

FIFA के मुताबिक वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के लिए कुल 30 स्पेशल रिंग्स तैयार की जाएंगी। फाइनल के तुरंत बाद टीम के कप्तान और मुख्य कोच को इन रिंग्स का अस्थायी संस्करण सौंपा जाएगा।

इसके बाद प्रत्येक खिलाड़ी और सदस्य के लिए रिंग्स को निजी तौर पर कस्टमाइज किया जाएगा, ताकि हर विजेता को उसके अनुसार तैयार की गई स्थायी चैंपियनशिप रिंग दी जा सके। FIFA का कहना है कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के पूरे करियर की सबसे यादगार निशानियों में से एक होगी।

फैंस भी खरीद सकेंगे चैंपियनशिप रिंग्स

FIFA ने सिर्फ खिलाड़ियों तक ही इस पहल को सीमित नहीं रखा है। संगठन ने जानकारी दी है कि दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के लिए भी 1,996 चैंपियनशिप रिंग्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे फैंस भी इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की याद अपने साथ संजो सकेंगे।

ट्रॉफी के साथ मिलेगी करोड़ों की इनामी राशि

चैंपियनशिप रिंग्स के अलावा विजेता टीम को हमेशा की तरह प्रतिष्ठित फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी मिलेगी। इसके साथ वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम को 50 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 482.40 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जाएगी।

वहीं उपविजेता टीम को 33 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 318.38 करोड़ रुपये) मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 29 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 279.79 करोड़ रुपये), जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 27 मिलियन यूएस डॉलर (लगभग 260.50 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इतिहास रचने वाली इन पहली चैंपियनशिप रिंग्स पर अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अपना नाम दर्ज कराती है या स्पेन फुटबॉल टीम दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इस नई परंपरा की पहली विजेता बनती है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.