Cody Rhodes का WWE SummerSlam में रहा है पलड़ा भारी, जानिए द अमेरिकन नाईटमेयर का रिकॉर्ड

SummerSlam 2025 में Cody Rhodes का सामना जॉन सीना के खिलाफ होगा।
WrestleMania 40 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हराने के बाद ‘द अमेरिकन नाईटमेयर’ कोडी रोड्स (Cody Rhodes) एकदम टॉप पर पहुंच गए थे। एक साल तक चैंपियन बने रहने के बाद रोड्स को WrestleMania 40 में जॉन सीना ने हराया और टाइटल पर कब्ज़ा किया।
इसके बाद Night of Champions के किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट को जीतने के बाद कोडी रोड्स को इस चैंपियनशिप को फिर से हासिल करने का अच्छा मौका मिला है। अब SummerSlam 2025 में उनका सामना टाइटल के लिए जॉन सीना के खिलाफ होगा।
इस बड़े मुकाबले से पहले आइए देखते है कि WWE की ‘समर की सबसे बड़ी पार्टी’ में कोडी रोड्स का रिकॉर्ड क्या है:
Cody Rhodes का अब तक का प्रदर्शन-
SummerSlam 2009
कोडी रोड्स ने अपना समरस्लैम डेब्यू 2009 में किया था। रोड्स ने टेड डीबियासी के साथ मिलकर D-Generation X (ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स) के खिलाफ टैग टीम मैच खेला था, लेकिन उस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
SummerSlam 2013
2009 के बाद कोडी रोड्स ने दूसरी बार WWE समरस्लैम में 2013 में हिस्सा लिया, जब उन्होंने अपने पुरानी साथी डेमियन सैंडो को सिंगल्स मैच में हराया और इस बड़े इवेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इस मैच से कुछ समय पहले डेमियन सैंडो ने मनी इन द बैंक मैच में रोड्स को धोखा दिया था।
SummerSlam 2015
समरस्लैम 2015 में कोडी रोड्स ने एक यादगार मुकाबले में हिस्सा लिया था। उस समय वह स्टारडस्ट के नाम से WWE का हिस्सा थे और उनकी दुश्मनी उस समय ग्रीन एरो, स्टीफन एमेल के साथ थी। वह एक टैग टीम मुकाबला था और रोड्स ने वेड बैरेट के साथ टीम बनाकर स्टीफन एमेल और नेविल का सामना किया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
SummerSlam 2023
WWE में अपनी दूसरी पारी के दौरान कोडी रोड्स ने काफी समय के बाद समरस्लैम में वापसी की, जहाँ उनका सामना ब्रॉक लेसनर के खिलाफ सिंगल्स मैच में हुआ था। इस मैच से पहले दोनों का दो बार आमना-सामना हुआ था और दोनों ने एक-एक जीत हासिल की थी। इस बड़े मैच में कोडी रोड्स ने लेसनर को हराया और मैच के अंत में रोड्स ने लेसनर की रेस्पेक्ट भी जीती थी।
SummerSlam 2024
समरस्लैम 2024 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैंपियन कोडी रोड्स का सामना ब्लडलाइन रूल्स मैच में सोलो सिकोआ के खिलाफ हुआ था। यह रोड्स का उनके 378 दिन के टाइटल रिकॉर्ड का पांचवां बचाव था। उस मैच में रोड्स ने सिकोआ को हराकर खिताब अपने पास रखा था।
Cody Rhodes का SummerSlam रिकॉर्ड-
| Year | Match Type | Result |
| 2009 | D-Generation X के खिलाफ टैग टीम मैच | हार |
| 2013 | डेमियन सैंडो के खिलाफ सिंगल्स मैच | जीत |
| 2015 | स्टीफन एमेल और नेविल के खिलाफ टैग टीम मैच | हार |
| 2023 | ब्रॉक लेसनर के खिलाफ सिंगल्स मैच | जीत |
| 2024 | अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप ब्लडलाइन रूल्स मैच vs सोलो सिकोआ | जीत |
| 2025 | अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप vs जॉन सीना (c) | परिणाम आना बाकी |
समरस्लैम मैच: 05
जीत: 03
हार: 02
WWE Summerslam 2025 में Cody Rhodes किससे भिड़ेंगे?
SummerSlam 2025 में Cody Rhodes का सामना जॉन सीना के खिलाफ होगा।
WWE Summerslam 2025 कब है?
WWE Summerslam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होगा।
WWE Summerslam में कैसा रहा है Cody Rhodes का प्रदर्शन?
WWE के सबसे बड़े PLE में शामिल समरस्लैम में कोडी रोड्स का रिकॉर्ड 5 मैचों में अभी तक 3-2 है। वह 3 बार जीते हैं और 2 बार हारे हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी