Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score

क्रिकेट न्यूज

सात बड़े खिलाड़ी जिन्होंने 2008 से 2024 तक सभी IPL संस्करणों में लिया है हिस्सा

Published at :March 27, 2024 at 4:35 PM
Modified at :March 27, 2024 at 4:35 PM
Post Featured Image

Neetish Kumar Mishra


Advertisement

विराट कोहली 2008 से 2024 तक आईपीएल में सिर्फ RCB का हिस्सा रहे हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी आईपीएल (IPL) पहली ऐसी लीग थी, जो फ्रेंचाइजी आधारित थी। पहले सीजन 8 टीमों ने आईपीएल में हिस्सा लिया था, लेकिन इस समय 10 टीमें खेल रही हैं। इस लीग में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी खेल चुके हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल का प्रतिनिधित्व कर चुके कई खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान कायम की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरा।

हालांकि, आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा है जो आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से लेकर अब तक एक ही टीम का हिस्सा है। वह नाम कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली का है, जो आईपीएल के पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा है। उनके अलावा, आईपीएल के पहले सीजन से अब तक खेल रहे खिलाड़ियों में सभी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं। यहां हम आपको उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 2008 से 2024 तक आईपीएल के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है।

ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने सभी IPL संस्करणों में हिस्सा लिया है:

7. रिद्धिमान साहा

Wriddhiman Saha
Wriddhiman Saha. (Image Source: IPL)

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा उन नामों में से एक हैं जो शुरुआत से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए डेब्यू किया था और 2010 तक इस टीम का हिस्सा रहे। फिर, वह 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए और 2013 तक इसी टीम का हिस्सा रहे।

2014 में वह किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हुए और 2017 तक इसी टीम का हिस्सा रहे। 2018 में वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हुए और 2021 तक इस टीम का हिस्सा बने रहे। इसके बाद, 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा और तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं।

6. मनीष पांडे

Manish Pandey
Manish Pandey. (Image Source: IPL)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे का नाम भी उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल है, जिन्होंने 2008 से लेकर 2024 तक आईपीएल के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है। बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि मनीष आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। पांडे ने अपने आईपीएल करियर में कई अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था।

मनीष पांडे ने 2009 और 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए खेला। इसके बाद 2011 से 2013 तक उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेला। 2014 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए और 2017 तक इसका हिस्सा रहे। 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा और वह 2021 तक उसकी ओर से खेले। 2022 में, वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले और फिर 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा। 2024 में वह एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं।

5. शिखर धवन

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan. (Image Source: IPL)

भारतीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक भी 2008 से आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। 2008 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। 2009 और 2010 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला। इसके बाद 2011 और 2012 में उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेला।

डेक्कन चार्जर्स के विघटन के बाद शिखर धवन 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हो गए और 2018 तक उस टीम का हिस्सा रहे। 2019 में वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए और 2021 तक उसी टीम का हिस्सा रहे। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा और अब वह इस टीम के कप्तान हैं।

4. दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik
Dinesh Karthik. (Image Source: IPL)

अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुरुआत से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। कार्तिक ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया और 2010 तक इस टीम की ओर से खेले। इसके बाद उन्होंने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब और 2012 एवं 2013 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया।

2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स में उन्हें 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके बाद 2015 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने 2016 और 2017 में गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया और 2018 से लेकर 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। 2022 से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं।

3. रोहित शर्मा

Rohit Sharma poses with the IPL titles won for MI
Rohit Sharma poses with the IPL titles won for MI. (Image Source: Mumbai Indians)

मुंबई को पांच खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान, रोहित शर्मा भी 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। शर्मा को 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा था और उन्होंने 2010 तक उनकी ओर से खेला और 2009 में खिताब भी जीता।

इसके बाद 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। 2013 में उन्हें मुंबई का कप्तान बनाया गया और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में खिताब दिलाया। इसके बाद उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 बार और खिताब जीता। वह आईपीएल 2024 में भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

2. विराट कोहली

Virat Kohli RCB IPL 2024
Virat Kohli. (Image Source: IPL)

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से लेकर अब तक केवल एक ही फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 2008 में 12 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था। इसके बाद 2011 से लेकर 2013 तक उन्हें 82.8 लाख रुपए की कीमत पर टीम में रखा गया। 2014 में उनकी सैलरी बढ़ाकर 12.5 करोड़ रुपये हो गई। 2018 में उनकी सैलरी बढ़ाकर 17 करोड़ कर दी गई। उन्हें 2022 से अब तक आरसीबी द्वारा 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

1. एमएस धोनी

MS Dhoni
MS Dhoni. (Image Source: IPL)

आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 के ऑक्शन में एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पहले ही सीज़न में उन्हें फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में अपना पहला खिताब जीता। सीएसके के प्रतिबंधित होने के बाद उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेला।

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी के बाद से वह लगातार इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसके अलावा, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान भी हैं। वह आईपीएल 2024 में भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रहे हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.