Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

CSK vs DC Dream11 Prediction, मैच 18, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 11, 2026 at 11:08 AM
Modified at :April 11, 2026 at 11:08 AM
CSK vs DC Dream11 Prediction, मैच 18, आईपीएल 2026

CSK vs DC के IPL 2026 के 18वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (CSK vs DC) खेला जाएगा। चेन्नई की टीम इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई है और अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, जबकि दिल्ली ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए खुद को मजबूत टीम के रूप में साबित किया है।

हालांकि, चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी बड़ा बदलाव ला सकती है, वहीं दिल्ली के लिए केएल राहुल और डेविड मिलर की फॉर्म सकारात्मक संकेत दे रही है। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

CSK vs DC: मैच डिटेल्स

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

CSK vs DC: हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 12 मुकाबलों में जीत मिली है।

CSK vs DC: पिच रिपोर्ट

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन हाल के मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती दिखी है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने यहां 211 का टारगेट आसानी से चेज किया था, जिससे साफ है कि पिच अब पहले की तुलना में ज्यादा फ्लैट हो चुकी है और बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं।

हालांकि, इस विकेट पर सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने पर गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, खासकर स्पिनर्स को मिडिल ओवर्स में हल्की टर्न मिल सकती है। ड्यू का असर भी देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

CSK vs DC: संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। (इम्पैक्ट प्लेयर – सरफराज खान)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतिश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर – समीर रिजवी)

CSK vs DC Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: केएल राहुल, संजू सैमसन

बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, समीर रिजवी, पथुम निसांका

ऑलराउंडर: शिवम दुबे, अक्षर पटेल

गेंदबाज: कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, नूर अहमद

कप्तान की पहली पसंद: अक्षर पटेल || कप्तान की दूसरी पसंद: ऋतुराज गायकवाड़

उप कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कुलदीप यादव

CSK vs DC Dream11 (टीम 2)

CSK vs DC Dream11 Team 2

विकेटकीपर: केएल राहुल

बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, डेविड मिलर, पथुम निसांका, आयुष म्हात्रे, समीर रिजवी

ऑलराउंडर: जेमी ओवरटन, शिवम दुबे

गेंदबाज: कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन

कप्तान की पहली पसंद: केएल राहुल || कप्तान की दूसरी पसंद: डेविड मिलर

उप कप्तान की पहली पसंद: ऋतुराज गायकवाड़ || उप कप्तान की दूसरी पसंद: टी नटराजन

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.