Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

पांच मौजूदा WWE स्टार्स जिन्हें अब ले लेना चाहिए संन्यास

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 24, 2024 at 7:11 PM
Modified at :September 24, 2024 at 7:11 PM
पांच मौजूदा WWE स्टार्स जिन्हें अब ले लेना चाहिए संन्यास

कई स्टार्स को अब अपने रेसलिंग करियर का अंत कर देना चाहिए।

WWE दुनिया की सबसे लोकप्रिय मनोरंजन कंपनियों में पहले स्थान पर मौजूद है। आपको बता दें कि इस कंपनी में सभी रेसलर्स का काम करने का सपना होता है। वैसे रेसलिंग करने के लिए उम्र का भी ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि ज्यादा उम्र वाले रेसलर्स इन-रिंग अच्छा नहीं कर पाते हैं और ऐसे में दर्शकों के द्वारा बू किया जाता है, जोकि उनकी छवि को खराब करता है।

आप जानते ही होंगे WWE के मौजूदा रोस्टर में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो भले ही फैंस के चहीते हैं। लेकिन उनकी उम्र और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि उन्हें अब रेसलिंग से दूर हो जाना चाहिए। इससे नए सुपरस्टार्स को भी उभरने का मौका मिलेगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच मौजूदा स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें अब संन्यास ले लेना चाहिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. शेमस

रेसलिंग में शेमस का करियर जबरदस्त रहा है। उन्होंने शुरुआत से ही तगड़े सुपरस्टार्स को कांटे की टक्कर देते हुए अधमरा किया है। आपको बता दें कि सितंबर 2023 को शेमस गंभीर चोट की वजह से ब्रेक पर चले गए थे और उन्होंने अप्रैल 2024 रेड ब्रांड के दौरान कुल मिलाकर आठ महीनों के बाद वापसी की थी। उनकी उम्र 46 वर्ष की हो चुकी हैं और शेमस की हेल्थ में भी काफी बदलाव आया है। इस वजह से शेमस को बहुत जल्द संन्यास लेने का फैसला लेना चाहिए, जोकि उनके भविष्य के लिए सही निर्णय होगा।

4. रैंडी ऑर्टन

WWE में रैंडी ऑर्टन का जोरदार सफर रहा है। उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की हालत खराब की है। वैसे द वाइपर को पीठ में कुछ समय पहले गंभीर चोट लगी थी, जिस वजह से वो लंबे ब्रेक पर चले गए थे। सर्वाइवर सीरीज में वापसी करने के बाद रैंडी ऑर्टन ने मेन रोस्टर में तबाही मचाई है। उनकी उम्र 43 वर्ष की हो चुकी है। इस वजह से 14 बार के चैंपियन रैंडी ऑर्टन को रेसलिंग से रिटायरमेंट लेना चाहिए।

3. नताल्या

WWE में मेंस और वीमेंस डिवीजन को एकसमान प्राथमिकता दी जाती है। नटालिया ने शुरुआत से ही तगड़ा प्रदर्शन करके विरोधियों की हालत खराब की है। उन्होंने WWE में अप्रैल 2008 को डेब्यू किया था। उनकी उम्र 42 वर्ष हो चुकी है। बता दें कि नताल्या ने NXT और WWE में बढ़िया नाम कमाया है। वो पिछले कुछ समय से इन-रिंग झुझते नजर आ रही है। इस वजह से उम्र के मुताबिक नताल्या को संन्यास लेने का निर्णय लेना चाहिए।

2. द मिज

रेसलिंग में द मिज ने बेहतरीन काम किया है, क्योंकि उन्होंने चतुराई से विरोधियों की हालत खराब की है। उन्होंने WWE में अगस्त 2003 को डेब्यू किया था। पिछले कुछ समय से उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई हैं। उनकी उम्र 43 वर्ष हो चुकी है। आपको बता दें कि वो रेसलिंग के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अच्छा काम करते हैं। ऐसे में उनको संन्यास लेकर एक्टर की भूमिका में ध्यान देना चाहिए, जोकि उनके भविष्य के लिए बढ़िया निर्णय होगा।

1. रे मिस्टीरियो

WWE में रे मिस्टिरयो का बेहतरीन करियर रहा है। उन्होंने रेसलिंग में कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है। आपको बता दें कि मिस्टीरियो ने WWE में जुलाई 2002 को डेब्यू किया था। मौजूदा समय में उनकी उम्र 49 वर्ष की हो चुकी है और ऐसे में उनको संन्यास लेना चाहिए, क्योंकि रिटायरमेंट नहीं लेते हैं और ऐसे ही इन-रिंग एक्शन जारी रखते हैं, तो उनको गंभीर चोट लग सकती है, जोकि उनके भविष्य के लिए खतरनाक साबित होंगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.