सौरव गांगुली बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच? रिकी पोंटिंग के फ्रेंचाइजी से जाते ही कर दिया खुलासा

सौरव गांगुली के साथ मिलकर रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ का जिम्मा संभाल रहे थे।
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकी दिल्ली कैपिटल्स ने अगले साल होने वाले सत्र से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने शनिवार को अचानक ही एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम के साथ पिछले 7 साल से काम कर रहे दिग्गज कोच रिकी पोंटिंग से रिश्ता खत्म करने का मन बना लिया है।
आईपीएल में अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिकी पोंटिंग ने अपना सफर साल 2018 से शुरू किया था। दिल्ली की फ्रेंचाइजी जब दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाती थी, तब से रिकी पोंटिंग इस फ्रेंचाइजी के साथ थे, लेकिन इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान के मार्गदर्शन में दिल्ली कैपिटल्स को कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी ऐसे में उन्होंने अब रिकी पोंटिंग को हेड कोच के पद से हटा दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग का अदा किया शुक्रिया
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, “7 सीजन के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग से अलग होने का फैसला किया है। यह एक शानदार यात्रा रही है, कोच! हर चीज के लिए शुक्रिया।”
इस पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की और उसमें लिखा कि, “डियर रिकी, आपके हेड कोच पद छोड़ने पर हम कैसा महसूस कर रहे हैं, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। आपने हमें हर बार जो 4 बातें बताईं, केयर, कमिटमेंट, एटीट्यूड और एफर्ट- वे हमारी 7 समर्स की यादें ताजा करती हैं। आप हर ट्रेनिंग सेशन में सबसे पहले पहुंचे और सबसे आखिर में वहां से निकले। जब आप स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान डगआउट से बाहर भागे और अपने नाखून तब तक चबाए, जब तक कोई बचा न रह जाए। हर चीज के लिए शुक्रिया कोच।“
IPL 2025 से पहले सौरव गांगुली ने खुद कोच बनने के दिए संकेत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ मेंटॉर के तौर पर 2024 के सीजन में जुड़े पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रिकी पोंटिंग को कोच पद से हटाने को लेकर साफ कर दिया है कि उनकी नजरें अब अगले सीजन पर हैं और वो दिल्ली कैपिटल्स को एक बार चैंपियन बनाना चाहते हैं।
सौरव गांगुली ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मुझे आईपीएल 2025 के लिए योजना बनानी होगी। मैं एक बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल जीतना चाहता हूं। मेगा ऑक्शन अगले साल है और इसलिए मैंने अभी से योजना बनाना शुरू कर दिया है। रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच नहीं होंगे। मुझे फ्रेंचाइजी से बात करनी है और उनसे भारतीय कोचों पर नजर डालने के लिए कहना है। मैं मुख्य कोच बनूंगा। आइए देखें कि मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं।”
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पोंटिंग के लिए किया गया पोस्ट:
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल