Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के कौन-कौन से मैच होंगे टेलीकास्ट? यहां जानें

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 10, 2026 at 4:12 PM
Modified at :June 10, 2026 at 4:13 PM
डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के कौन-कौन से मैच होंगे टेलीकास्ट? यहां जानें

डीडी स्पोर्ट्स के जरिए भारतीय दर्शक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के कुछ बड़े मुकाबले फ्री में देख सकेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से कनाडा, मेक्सिको और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर भारतीय फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह है और इसी बीच अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

भारत में सभी मैचों के प्रसारण अधिकार भले ही जी नेटवर्क के पास हों, लेकिन डीडी स्पोर्ट्स भी टूर्नामेंट के कुछ अहम मुकाबलों का मुफ्त प्रसारण करेगा। इससे उन दर्शकों को बड़ी राहत मिलेगी जो किसी पेड सब्सक्रिप्शन के बिना वर्ल्ड कप के बड़े मैचों का आनंद लेना चाहते हैं।

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी राहत

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

गौरतलब हो कि, कुछ महीने पहले तक यह स्थिति साफ नहीं थी कि भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण कौन करेगा। दरअसल, फीफा और भारतीय ब्रॉडकास्टर्स के बीच समझौता नहीं हो पाने के चलते प्रसारण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।

हालांकि, बाद में जी नेटवर्क ने प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए और अब डीडी स्पोर्ट्स के जुड़ने से फ्री-टू-एयर दर्शकों को भी वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही साथ, डीडी फ्री डिश यूजर भी इन मैचों का आनंद ले सकेंगे।

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में कौन-कौन से मैच होंगे टेलीकास्ट?

डीडी स्पोर्ट्स ने पुष्टि की है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में किया जाएगा।

इसके अलावा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबले भी डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में उपलब्ध रहेंगे। यानी टूर्नामेंट के सबसे अहम नॉकआउट मैच भारतीय दर्शक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकेंगे।

बता दें कि, डीडी स्पोर्ट्स ने इसे “फुटबॉल का सबसे बड़ा उत्सव” बताते हुए भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। इससे देश में फुटबॉल की पॉपुलैरिटी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैसे देखें?

डीडी स्पोर्ट्स पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैच, सभी क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले फ्री में देखे जा सकेंगे। वहीं टूर्नामेंट के सभी मैच देखने के लिए दर्शकों को जी नेटवर्क और उसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग सर्विसेज का सहारा लेना होगा।

ऐसे में जिन फैंस को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केवल बड़े मुकाबलों का इंतजार है, उनके लिए डीडी स्पोर्ट्स एक बेहतरीन और मुफ्त विकल्प साबित हो सकता है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.