Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक हूडा हुए चुनावी मैदान में फेल, हरियाणा चुनाव में मिली करारी हार

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 8, 2024 at 10:30 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 8, 2024 at 10:30 PM (GMT+5:30)
पूर्व भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक हूडा हुए चुनावी मैदान में फेल, हरियाणा चुनाव में मिली करारी हार

दीपक हूडा अपने निर्वाचन क्षेत्र में चौथे स्थान पर रहे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम उससे उलट ही आया है। इस बीच भाजपा ने मेहम सीट से भारत के दिग्गज कबड्डी प्लेयर दीपक निवास हूडा (Deepak Niwas Hooda) को चुनावी मैदान में उतारा था। ये पहला मौका था जब दीपक चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उन्हें 40 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हार मिली है।

मेहम सीट से कांग्रेस के बलराम डांगी ने 56,865 वोट हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की है, वहीं दूसरे स्थान पर हरियाणा जन सेवक पार्टी के बलराज कुंडू रहे, जिन्हें कुल 38,805 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार राधा अहलावत रहीं, जिन्हें 29,211 वोटरों का समर्थन मिला है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दीपक हूडा को चुनावी मैदान में काफी बड़ी हार मिली है क्योंकि उन्हें पूरे 9 हजार वोट भी नहीं मिले। इसके चलते उन्हें 47,936 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दीपक चौथे 8,929 वोट मिलने के साथ स्थान पर रहे और यह 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी हार में से एक है।

कबड्डी करियर की बात करें तो दीपक हूडा प्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्हें आखिरी बार साल 2022 में पीकेएल 9 में खेलते देखा गया था। उस सीजन में उन्होंने बंगाल वॉरियर्स के लिए 47 रेड प्वाइंट्स और 9 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे। उन्होंने पीकेएल 11 के ऑक्शन के लिए भी अपना नाम दिया था, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

कौन से अन्य खिलाड़ी चुनावी मैदान में उतरे?

दीपक निवास हूडा अकेले भारतीय एथलीट नहीं थे, जिन्होंने हरियाणा विधानसभा में चुनाव लड़ा। उनके अलावा भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से चुनाव लड़ा, जो पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के कारण चर्चाओं में घिरी रही थीं। विनेश ने जुलाना सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6,015 वोटों से हराया है। विनेश का भी यह पहला चुनाव था, जिसमें उन्होंने बड़ी जीत दर्ज करके अपने राजनैतिक सफर की बढ़िया शुरुआत की है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.