Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

दीपक शंकर को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में मिली जगह; स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर एशियन गेम्स 2026 का होंगे हिस्सा

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :August 29, 2026 at 10:40 PM
Modified at :August 29, 2026 at 10:40 PM
दीपक शंकर को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में मिली जगह; स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर एशियन गेम्स 2026 का होंगे हिस्सा

दीपक शंकर ने PKL 12 में शानदार प्रदर्शन किया था।

एशियन गेम्स 2026 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ दिन पहले ही 12 सदस्यीय टीम भी घोषित की जा चुकी है, जिसमें कुछ अच्छे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिलने को लेकर सवाल भी उठे थे। इनमें बेंगलुरु बुल्स के डिफेंडर दीपक शंकर का नाम प्रमुख था।

प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा खिलाड़ी को मुख्य टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, अब सेलेक्शन को लेकर उठे सवालों के बीच उनकी स्थिति को लेकर अहम अपडेट सामने आया है।

दीपक शंकर को बनाया गया स्टैंडबाय प्लेयर

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) ने दीपक शंकर को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर शामिल किया है। उनका नाम मुख्य 12 सदस्यीय टीम में नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

बता दें कि, एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद दीपक शंकर के अलावा नवीन कुमार, शुभम शिंदे और सुरजीत सिंह जैसे खिलाड़ियों के बाहर होने पर भी चर्चा हुई थी। दीपक के मामले में सवाल इसलिए ज्यादा उठे, क्योंकि उन्होंने पिछले 12 महीनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था।

PKL 12 में दीपक का रहा शानदार प्रदर्शन

तमिलनाडु के डिफेंडर दीपक ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में 19 मुकाबलों में 64 अंक हासिल किए थे। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सीजन का बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर भी चुना गया था।

लेफ्ट कॉर्नर के तौर पर खेलने वाले दीपक ने इसके बाद सीनियर नेशनल्स में भी तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हुए भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बावजूद मुख्य भारतीय टीम में उनकी जगह नहीं बन सकी।

तमिलनाडु कबड्डी संघ ने मांगा था जवाब

दीपक के सेलेक्शन को लेकर सवाल बढ़ने के बाद तमिलनाडु कबड्डी एसोसिएशन ने इस मामले में AKFI से आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण मांगा था।

इसके जवाब में AKFI ने स्पष्ट किया कि दीपक को एशियन गेम्स के लिए स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में चुना गया है। फेडरेशन ने सेलेक्शन प्रक्रिया को निष्पक्ष बताते हुए कहा कि इसमें सभी मुख्य कोच और संबंधित अधिकारियों की भागीदारी रही थी।

AKFI ने सेलेक्शन प्रक्रिया पर क्या कहा?

AKFI के अनुसार, भारतीय टीम का सेलेक्शन सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया गया, बल्कि एशियन गेम्स के लिए टीम की पूरी जरूरत को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को चुना गया है।

फेडरेशन की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब भारतीय कबड्डी टीम के सेलेक्शन को लेकर चर्चा तेज थी। इससे पहले एशियन गेम्स 2018 में जब भारत पहली बार फाइनल में जगह नहीं बना पाया था, तब भी टीम सेलेक्शन को लेकर भी कई सवाल उठे थे।

भारत की नजरें गोल्ड मेडल पर

एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 26 सितंबर तक खेली जाएगी। भारतीय टीम इस बार सुनील कुमार की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी और उसके सामने अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने की चुनौती होगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.