Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, सौरव गांगुली संभालेंगे कमान

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :November 3, 2026 at 11:15 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 3, 2026 at 11:16 PM (GMT+5:30)
IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हुआ ऐलान, सौरव गांगुली संभालेंगे कमान

(Courtesy : IPL)

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीम के कोचिंग सेटअप में कई अहम बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने नए सीजन के लिए अनुभवी खिलाड़ियों और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स अब तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। यह टीम 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब हासिल करने में नाकाम रही। DC द्वारा किए गए इन बदलावों का मकसद टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना और पहली बार खिताब जीतने की कोशिश को मजबूत करना है।

सौरव गांगुली संभालेंगे कोचिंग स्टाफ की कमान, युवराज सिंह होंगे बैटिंग कोच

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए सौरव गांगुली को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं।

उनके अलावा, फ्रेंचाइजी ने दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। IPL में कोच के तौर पर यह उनकी पहली औपचारिक भूमिका होगी। हालांकि, इससे पहले युवराज कई युवा भारतीय क्रिकेटरों को मार्गदर्शन दे चुके हैं।

युवराज इससे पहले 2015 में 16 करोड़ रुपये की उस सीजन तक सबसे बड़ी कीमत पर इस टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। अब वह सौरव गांगुली के साथ मिलकर बल्लेबाजों की तैयारी और टीम की रणनीति पर काम करेंगे।

चमिंडा वास होंगे फास्ट बॉलिंग कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया है। वह टीम के तेज गेंदबाजों के साथ काम करेंगे और उनकी तकनीक, नियंत्रण तथा गेंदबाजी की रणनीति बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

वास ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट और 322 वनडे मुकाबले खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 750 से अधिक विकेट हैं। वह IPL में डेक्कन चार्जर्स की ओर से भी खेल चुके हैं और 2009 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उनका यह अनुभव दिल्ली के तेज गेंदबाजी विभाग के लिए उपयोगी हो सकता है।

अमित मिश्रा को मिली है स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी

भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच होंगे। वह इस फ्रेंचाइजी में खिलाड़ी के तौर पर कई सीजन बिता चुके हैं और अब नई भूमिका में वापसी करेंगे।

मिश्रा ने IPL में 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं। वह लीग के अनुभवी विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। अब कोच के रूप में उनका काम टीम के स्पिनरों को मार्गदर्शन देना और मैच की परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी की रणनीति तैयार करने में मदद करना होगा।

IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ की पूरी लिस्ट

  • हेड कोच: सौरव गांगुली
  • असिस्टेंट और बैटिंग कोच: युवराज सिंह
  • फास्ट बॉलिंग कोच: चमिंडा वास
  • स्पिन बॉलिंग कोच: अमित मिश्रा
  • फील्डिंग कोच: जॉन मूनी
  • असिस्टेंट फील्डिंग कोच: यालाका ज्ञानेश्वर राव
  • हेड ऑफ स्काउटिंग: विजय भारद्वाज
  • टैलेंट स्काउट: इकबाल अब्दुल्ला

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.