दिल्ली प्रीमियर लीग 2024: शेड्यूल, रिजल्ट्स, स्क्वाड, तारीख, टाइमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में वीरेंद्र सहवाग को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
हाल ही में डीडीसीए (DDCA) ने एक समारोह में दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के शुरुआत की घोषणा की। इस समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी उपस्थित थे, जो इस लीग के पहले सीजन के ब्रांड एम्बेसडर भी बनाए गए हैं। टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से शुरू होने वाला है, जो 8 सितंबर को समाप्त होगा। दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पुरुषों के 33 मुकाबले और महिलाओं के 7 मुकाबले खेले जाएंगे।
पुरुषों के 33 मुकाबलों में से 30 मुकाबले लीग स्टेज में होंगे। हालांकि, पहले सीजन में महिलाओं के मैच शोपीस या ट्रायल के तौर पर रखे गए हैं और अगले सीजन से महिलाओं के लिए एक अलग टूर्नामेंट आयोजित होने की उम्मीद है। यह जानकारी मिली है कि इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी। यहां हम आपको दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल, रिजल्ट्स, स्क्वाड, तारीख, टाइमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स समेत बाकी सभी जानकारियों के बारे में बताएंगे।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में कुल कितनी टीमें लेंगी हिस्सा?
दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन (DPL 2024) में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जबकि महिलाओं की 4 टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुषों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की जानकारी यहां दी गई हैं:
- साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज
- ईस्ट दिल्ली राइडर्स
- सेंट्रल दिल्ली किंग्स
- नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
- वेस्ट दिल्ली लायंस
- पुरानी दिल्ली 6
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में सभी 6 पुरूष टीमों के स्क्वाड क्या हैं?
1. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज:
आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, प्रियांश आर्य, सुमित माथुर, दिविज मेहरा, कुंवर बिधूड़ी, दिग्वेश राठी, तेजस्वी दहिया, राघव सिंह, सौरभ देसवाल, सार्थक रे, लक्ष्य सहरावत, तरूण बिष्ट, शुभम दुबे, विजन पांचाल , ध्रुव सिंह, मयंक गुप्ता, अंशुमन हुडा, अनिंदो नहरे, दीपांशु गुलिया।
2. ईस्ट दिल्ली राइडर्स:
अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, वैभव शर्मा, मयंक रावत, समर्थ सेठ, प्रणव पंत, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, रौनक वाघेला, एग्रीम शर्मा, शांतनु यादव, भगवान सिंह , अंश चौधरी, सागर खत्री, शिवम कुमार त्रिपाठी, ऋषभ राणा, लक्ष्य सांगवान।
3. सेंट्रल दिल्ली किंग्स:
यश ढुल, प्रिंस चौधरी, हितेन दलाल, जोंटी सिद्धू, लक्ष्य थरेजा, योगेश शर्मा, मनी ग्रेवार, केशव डबास, शौर्य मलिक, सौरव डागर, आर्यन राणा, सिद्धांत बंसल, रजनीश दादर, सुमित कुमार, कौशल सुमन , दीपेश बालियान, विशांत भाटी, ध्रुव कौशिक, अजय गुलिया, हरीश डागर।
4. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स:
हर्षित राणा, सुयश शर्मा, प्रांशु विजयरन, वैभव कांडपाल, क्षितिज शर्मा, वैभव रावल, यश डबास, प्रणव राजवंशी, मनन भारद्वाज, यश भाटिया, यतीश सिंह, अमन भारती, यजस शर्मा, सार्थक रंजन, अनिरुद्ध चौधरी , शिवम, यथार्थ सिंह, सिद्धार्थ सोलंकी, ध्रुव चौहान, युवराज राठी।
5. वेस्ट दिल्ली लायंस:
ऋतिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, युगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मसाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डाबला, इब्राहिम अहमद मसूदी।
6. पुरानी दिल्ली 6:
ललित यादव, ईशांत शर्मा, अर्पित राणा, शिवम शर्मा, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत, मयंक गुसाईं, सनत सांगवान, अंकित भड़ाना, युग गुप्ता, केशव दलाल, आयुष सिंह, कुश नागपाल, सुमित छिकारा, अर्नव बुग्गा, वंश बेदी, मंजीत, यश भारद्वाज, संभव शर्मा, लक्ष्मण।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के सभी मुकाबले कहां खेले जाएंगे?
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के सभी मुकाबले दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के मैचों का टीवी लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर की जाएगी, जबकि फोन, टैबलेट या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर की जाएगी।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल:
पहला मैच: पुरानी दिल्ली 6 बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज – 17 अगस्त, शाम 7:00 बजे
दूसरा मैच: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स – 18 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
तीसरा मैच: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स – 18 अगस्त, शाम 7:00 बजे
चौथा मैच: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स – 19 अगस्त, शाम 7:00 बजे
5वां मैच: पुरानी दिल्ली 6 बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स – 20 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
छठा मैच: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़- 20 अगस्त, शाम 7:00 बजे
7वां मैच: पुरानी दिल्ली 6 बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – 21 अगस्त, शाम 7:00 बजे
8वां मैच: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम साउथ दिल्ली स्ट्राइकर्ज़ – 22 अगस्त, शाम 7:00 बजे
9वां मैच: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 – 23 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
10वां मैच: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स- 23 अगस्त, शाम 7:00 बजे
11वां मैच: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 – 24 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
12वां मैच: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स – 24 अगस्त, शाम 7:00 बजे
13वां मैच: साउथ दिल्ली स्ट्राइकर्ज़ बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – 25 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
14वां मैच: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स- 25 अगस्त, शाम 7:00 बजे
15वां मैच: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ बनाम पुरानी दिल्ली 6 – 26 अगस्त, शाम 7:00 बजे
16वां मैच: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स – 27 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
17वां मैच: पुरानी दिल्ली 6 बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स – 27 अगस्त, शाम 7:00 बजे
18वां मैच: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स – 28 अगस्त, शाम 7:00 बजे
19वां मैच: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – 29 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
20वां मैच: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 – 29 अगस्त, शाम 7:00 बजे
21वां मैच: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ – 30 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
22वां मैच: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स – 30 अगस्त, शाम 7:00 बजे
23वां मैच: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बनाम नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स – 31 अगस्त, दोपहर 2:00 बजे
24वां मैच: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम पुरानी दिल्ली 6 – 31 अगस्त, शाम 7:00 बजे
25वां मैच: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स – 1 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे
26वां मैच: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – 1 सितंबर, शाम 7:00 बजे
27वां मैच: पुरानी दिल्ली 6 बनाम सेंट्रल दिल्ली किंग्स – 2 सितंबर, शाम 7:00 बजे
28वां मैच: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – 3 सितंबर, शाम 7:00 बजे
29वां मैच: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स- 4 सितंबर, शाम 7:00 बजे
30वां मैच: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स – 5 सितंबर, शाम 7:00 बजे
पहला सेमीफाइनल: 06 सितंबर, शाम 07:00 बजे
दूसरा सेमीफाइनल: 07 सितंबर, शाम 07:00 बजे
फाइनल: 08 सितंबर, शाम 07:00 बजे
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.