Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

KKR vs RCB: Dinesh Karthik ने IPL में रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने तीसरे भारतीय खिलाड़ी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 21, 2024 at 7:53 PM
Modified at :April 21, 2024 at 7:53 PM
Post Featured

Dinesh Karthik ने अपना आईपीएल डेब्यू 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए किया था।

आईपीएल (IPL 2024) का 36वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) बल्लेबाज अपने आईपीएल करियर का 250वां मैच खेल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनसे पहले सिर्फ एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने ही आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल की है।

गौरतलब हो कि, दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 से ही लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के नियमित हिस्सा रहे हैं और उनके लिए शानदार प्रदर्शन भी करते रहे हैं। आईपीएल 2022 में बतौर फिनिशर अच्छा प्रदर्शन करके उन्होंने एक बार फिर से भारतीय टीम में जगह बनाई थी और एशिया कप 2022 एवं टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में भी शामिल हुए थे।

वह आईपीएल 2024 में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें लगातार आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में जगह भी मिल रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल की है।

आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने Dinesh Karthik

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता में खेले जा रहे मुकाबले में दिनेश कार्तिक अपना 250वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। अब वह आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। उनसे पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि, 2008 में अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले दिनेश कार्तिक दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में एमएस धोनी का नाम 257 मैचों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक 250 मैचों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर एवं विराट कोहली 45 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आईपीएल इतिहास में सिर्फ 10 खिलाड़ियों ने अब तक 200 से अधिक मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक भी विदेशी खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी किरोन पोलॉर्ड (189 मैच) हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement