Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में वापसी के बाद इन पांच तरीकों से Roman Reigns की कहानी बढ़ सकती है आगे

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 1, 2024 at 11:53 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 1, 2024 at 11:53 PM (GMT+5:30)
WWE में वापसी के बाद इन पांच तरीकों से Roman Reigns की कहानी बढ़ सकती है आगे

रेसलमेनिया में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए हैं।

रोमन रेंस (Roman Reigns), WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार गए थे। उसके बाद रेंस नजर नहीं आए हैं और ऐसे में सोलो सिकोआ का टेकओवर नए सवाल खड़े करने लगा है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस की वापसी SummerSlam 2024 से ठीक पहले करवाई जा सकती है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर लोगों के मन में जरूर कुछ सवाल उठ रहे होंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि रोमन रेंस वापसी के बाद क्या कर सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इस तरह कर सकती है WWE Roman Reigns को बुक:

रोमन रेंस बेबीफेस टर्न ले सकते हैं

प्रो रेसलिंग जगत में एक अच्छा रेसलर वही होता है जो बेबीफेस और हील किरदार, दोनों में अच्छा प्रदर्शन करना जानता हो। रोमन रेंस के मेन रोस्टर करियर की शुरुआत हील किरदार में हुई थी क्योंकि वो पहले द शील्ड का हिस्सा हुआ करते थे। मगर 2014 में द शील्ड के टूटने के बाद वो बेबीफेस बने, लेकिन कुछ ही सालों बाद बेबीफेस होते हुए भी क्राउड रेंस को बू करने लगा था।

खैर अब कई साल हील किरदार में काम करने के बाद रोमन रेंस ने लोगों के मन में अपने मन में सम्मान पैदा कर लिया है और साथ ही अपनी बेहतर होती प्रोफेशनल रेसलिंग स्किल्स से सबको वाकिफ करवाया है। इन कारणों से इस बार उनका बेबीफेस किरदार में काम फैंस को पसंद आ सकता है।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस पुराने साथी और दुश्मन भी रहे हैं। जब Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस को डिसक्वालीफिकेशन से रेंस पर जीत मिली तो उम्मीद की जाने लगी थी कि उनकी स्टोरीलाइन को लंबा चलाया जा सकता है। वहीं WrestleMania 40 नाइट 2 के मेन इवेंट में रेंस ने रॉलिंस पर अटैक किया था। ऐसी कई अन्य घटनाएं भी बताती हैं कि रॉलिंस जरूर अटैक का हिसाब बराबर करना चाहेंगे। एक तरफ रेंस ब्रेक पर चल रहे हैं, वहीं रॉलिंस अभी चोटिल हैं। दोनों को वापसी करने में समय लगेगा, इसलिए उनकी एकसाथ वापसी करवा कर एक-दूसरे के खिलाफ रखने का विचार लोगों को काफी पसंद आ सकता है।

सीएम पंक के साथ फ्यूड

सीएम पंक ने बहुत लंबे अरसे के बाद WWE में वापसी की है। आपको याद दिला दें कि WrestleMania 40 से पूर्व एक प्रोमो कट करते हुए पंक ने कहा था कि आगे चलकर उनका रोमन रेंस से सामने जरूर होगा। रेंस फिलहाल कंपनी के फेस सुपरस्टार हैं और पंक का क्रेज अब भी लोगों में बरकरार है। इसलिए उन दोनों की फ्यूड ना केवल लोगों को पसंद आएगी, बल्कि कमाई के मामले में भी WWE के लिए फायदेमंद रह सकती है।

रोमन रेंस और ज्यादा क्रूर हील सुपरस्टार बन जाएंगे

WrestleMania 40 के बाद सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने जिमी उसो को द ब्लडलाइन से बाहर निकाल फेंका था। उनका कहना था कि उन्होंने ये सब ट्राइबल चीफ के आदेश से किया है, लेकिन अभी तक सब अंजान हैं कि ये नया ट्राइबल चीफ कौन है। ऐसा संभव है कि रोमन रेंस के किरदार को बिना स्क्रीन पर लाए बिल्ड किया जा रहा है। ऐसा हो सकता है कि चैंपियनशिप हारने से रेंस के किरदार पर मानसिक रूप से काफी असर पड़ा हो, जिससे वो अधिक क्रूर बन गए हों। इसलिए रेंस को ज्यादा आक्रामक ही किरदार में वापसी करते देखना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

रोमन रेंस vs द रॉक – सिविल वॉर

WrestleMania 40 में पहले रोमन रेंस vs द रॉक मैच होने वाला था, लेकिन WWE को ‘We Want Cody’ मूवमेंट के कारण फैसले में बदलाव करना पड़ा था। ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रोमन रेंस vs द रॉक मैच को अगले साल WrestleMania में करवाया जा सकता है। दोनों भाइयों का आमने-सामने आना निश्चित है और द ब्लडलाइन की मौजूदा हालत को देखते हुए ये ग्रुप 2 गुटों में बंट सकता है। ऐसे में रेंस vs रॉक के रूप में सिविल वॉर रेसलिंग जगत में खूब तहलका मचा सकता है, यानी की एक तरफ रोमन की टीम होगी बेबीफेस वाली और दूसरी तरफ रॉक की टीम होगी हील वाली।

बता दे रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन की टीम में उनके साथ, द उसोज और सैमी जेन हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ रॉक के साथ सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और एक नया सितारा नजर आ सकता है। फिलहाल, ये सिर्फ अनुमान है आगे क्या होता है यो तो वक्त ही बताएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.