Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

Drew McIntyre ने जीता Money in the Bank 2024 लैडर मैच, WWE के पांच बढ़िया सुपरस्टार्स को किया धराशायी

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :July 7, 2024 at 5:42 AM
Modified at :July 7, 2024 at 5:42 AM
Drew McIntyre ने जीता Money in the Bank 2024 लैडर मैच, WWE के पांच बढ़िया सुपरस्टार्स को किया धराशायी

(Courtesy : WWE)

Drew McIntyre ने अंत में जबरदस्त अंदाज में वापसी करते हुए जीता कॉन्ट्रैक्ट।

WWE Money in the Bank 2024 की शुरुआत मेंस मनी इन द बैंक (Money in the Bank) लैडर मैच से हुई, जिसमें ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। मैकइंटायर अब अगले एक साल के अंदर किसी भी चैंपियन पर कैश इन कर सकते हैं। उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में जे उसो (Jey Uso) को जीत दर्ज करने से रोका और लैडर के ऊपर चढ़ कर ब्रीफकेस उतारा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इस मैच की शुरुआत में जे उसो और एलए नाइट ने मिलकर मैकइंटायर समेत अन्य सभी WWE रेसलर्स को रिंग से बाहर धकेल दिया। कुछ देर बाद द स्कॉटिश साइकोपैथ रिंग में आए और वापसी की, लेकिन जब वो लैडर के ऊपर चढ़कर ब्रीफकेस उतारने वाले थे, तभी चैड गेबल ने आकर उन्हें लैडर के ऊपर ही आर्मबार लगा दिया।

मैच में चैड गेबल भी आकर्षण का केंद्र बने, जिन्होंने पहले जे उसो उसके बाद पावरफुल ड्रू मैकइंटायर को भी जर्मन सुपलेक्स लगाया। मगर उन्होंने कार्मेलो हेज को लैडर के ऊपर जर्मन सुपलेक्स लगाकर क्राउड को चौंकाया। कार्मेलो हेज, चैड गेबल, एंड्राडे और एलए नाइट ने भी ब्रीफकेस को उतारने का कई बार प्रयास किया, लेकिन सब नाकाम रहे। मैच के सबसे यादगार लम्हों में से एक वह रहा जब एंड्राडे ने लैडर के ऊपर से एक दूसरे लैडर पर कार्मेलो हेज को सनसेट फ्लिप पावरबॉम्ब लगाया।

जे उसो जीत से रह गए वंचित

Money in the Bank 2024 लैडर मैच के अंतिम क्षणों में चैड गेबल जीत के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन जे उसो ने उनके नीचे से लैडर को हटा दिया था। गेबल काफी देर तक हवा में ही लटके रहे और कुछ देर बाद ही नीचे आ गिरे। इस बीच जे उसो भी जीत के बहुत करीब आ गए थे और ब्रीफकेस का हुक हटाने ही वाले थे, तभी ड्रू मैकइंटायर ने किसी जेवलिन की तरह लैडर को फेंक कर मारा।

जे उसो अगले ही पल नीचे जा गिरे और अन्य सभी रेसलर्स क्षतिग्रस्त हो चुके थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर मैकइंटायर ने लैडर के ऊपर चढ़ कर ब्रीफकेस उतारा। चूंकि WrestleMania 40 में डेमियन प्रीस्ट उनके ऊपर कैश इन कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। अब मैकइंटायर के पास मौका होगा कि वे प्रीस्ट को उसी अंदाज में हराकर टाइटल जीते।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.