Khel Now logo
HomeSportsFIFA WORLD CUP 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ENG vs IND Dream11 Prediction, पहला वनडे, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 14, 2026 at 9:37 AM
Modified at :July 14, 2026 at 9:38 AM
ENG vs IND Dream11 Prediction, पहला वनडे, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

ENG vs IND के पहले वनडे में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे सीरीज में दमदार वापसी करने पर होंगी।

इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी होगी, जिससे टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं इंग्लैंड भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। ऐसे में Dream11 खिलाड़ियों के लिए सही कप्तान और उपकप्तान का चयन काफी अहम रहेगा।

ENG vs IND: मैच डिटेल्स

  • मैच: इंग्लैंड बनाम भारत, पहला वनडे, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026
  • तारीख: 14 जुलाई 2026 (मंगलवार)
  • समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: एजबेस्टन, बर्मिंघम

ENG vs IND: हेड टू हेड

इंग्लैंड और भारत के बीच अब तक 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैच टाई और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

ENG vs IND: पिच रिपोर्ट

बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहाँ नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान होती जाती है।

इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। इसीलिए, Dream11 टीम बनाते समय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ नई गेंद और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को प्राथमिकता देना बेहतर विकल्प हो सकता है।

ENG vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, सैम करन, जोस बटलर (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

ENG vs IND Dream11 (टीम 1)

ENG vs IND Dream11 Team 1

विकेटकीपर: जोस बटलर, केएल राहुल

बल्लेबाज: विराट कोहली, शुभमन गिल, जो रूट, हैरी ब्रूक

ऑलराउंडर: सैम करन, विल जैक्स, अक्षर पटेल

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, आदिल राशिद

कप्तान की पहली पसंद: जो रूट || कप्तान की दूसरी पसंद: विराट कोहली

उप कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || उप कप्तान की दूसरी पसंद: सैम करन

ENG vs IND Dream11 (टीम 2)

ENG vs IND Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ईशान किशन, जोस बटलर

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल

ऑलराउंडर: विल जैक्स

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: हैरी ब्रूक

उप कप्तान की पहली पसंद: विराट कोहली || उप कप्तान की दूसरी पसंद: विल जैक्स

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.