Khel Now logo
HomeSportsFIFA WORLD CUP 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ENG vs IND Dream11 Prediction, दूसरा टी20, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 4, 2026 at 3:23 PM
Modified at :July 4, 2026 at 3:23 PM
ENG vs IND Dream11 Prediction, दूसरा टी20, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

ENG vs IND के दूसरे टी20 मैच में इन धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी Dream11 फैंटसी टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

इंग्लैंड और भारत के बीच (ENG vs IND) पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया था।

उस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए थे, जबकि शिवम दुबे ने अंत में तेज पारी खेली थी। अब दोनों टीमें सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में Dream11 खिलाड़ियों के लिए सही टीम चुनना काफी अहम रहने वाला है।

ENG vs IND: मैच डिटेल्स

  • मैच: इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टी20
  • तारीख: 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
  • समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

ENG vs IND: हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है, जो इस सीरीज का पिछला मैच था।

ENG vs IND: पिच रिपोर्ट

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट भी मिलता है। इसके अलावा, बादलों की मौजूदगी में गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है।

इस मैदान की बाउंड्री थोड़ी छोटी है, इसलिए यहाँ पर बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचकते हैं। ऐसे में Dream11 टीम बनाते समय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया जा सकता है।

ENG vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

ENG vs IND Dream11 (टीम 1)

ENG vs IND Dream11 Team 1

विकेटकीपर: ईशान किशन, जोस बटलर, संजू सैमसन

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर: सैम करन, शिवम दुबे

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, अर्शदीप सिंह

कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: हैरी ब्रूक

उप कप्तान की पहली पसंद: जोस बटलर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: श्रेयस अय्यर

ENG vs IND Dream11 (टीम 2)

ENG vs IND Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ईशान किशन, जोस बटलर

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर, जैकब बेथेल

ऑलराउंडर: शिवम दुबे

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, अर्शदीप सिंह

कप्तान की पहली पसंद: फिल सॉल्ट || कप्तान की दूसरी पसंद: श्रेयस अय्यर

उप कप्तान की पहली पसंद: हैरी ब्रूक | उप कप्तान की दूसरी पसंद: जैकब बेथेल

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.