Khel Now logo
HomeSportsFIFA WORLD CUP 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ENG vs IND Dream11 Prediction, तीसरा टी20, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 7, 2026 at 1:36 PM
Modified at :July 7, 2026 at 1:36 PM
ENG vs IND Dream11 Prediction, तीसरा टी20, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026

ENG vs IND के तीसरे टी20 मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया जीत के करीब पहुंचकर भी मुकाबला गंवा बैठी, जिसके चलते इंग्लैंड ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत के लिए अब यह मुकाबला सीरीज में बने रहने के लिहाज से काफी अहम है। वहीं इंग्लैंड अपनी बढ़त को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। ऐसे में Dream11 खिलाड़ियों के लिए सही कप्तान और उपकप्तान का चयन काफी अहम रहने वाला है।

ENG vs IND: मैच डिटेल्स

  • मैच: इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा टी20, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026
  • तारीख: 7 जुलाई 2026 (मंगलवार)
  • समय: रात 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

ENG vs IND: हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है, जो इसी सीरीज का पहला मैच था।

ENG vs IND: पिच रिपोर्ट

ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहाँ नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस मैदान पर तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के चलते अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। ऐसे में Dream11 टीम बनाते समय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को प्राथमिकता देना अच्छा विकल्प हो सकता है।

ENG vs IND: संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

ENG vs IND Dream11 (टीम 1)

ENG vs IND Dream11 Team 1

विकेटकीपर: जोस बटलर, ईशान किशन

बल्लेबाज: फिल सॉल्ट, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, जैकब बेथेल

ऑलराउंडर: सैम करन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती

कप्तान की पहली पसंद: फिल सॉल्ट || कप्तान की दूसरी पसंद: अक्षर पटेल

उप कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || उप कप्तान की दूसरी पसंद: सैम करन

ENG vs IND Dream11 (टीम 2)

ENG vs IND Dream11 Team 2

विकेटकीपर: ईशान किशन, जोस बटलर

बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर: विल जैक्स, शिवम दुबे, सैम करन

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

कप्तान की पहली पसंद: हैरी ब्रूक || कप्तान की दूसरी पसंद: वैभव सूर्यवंशी

उप कप्तान की पहली पसंद: विल जैक्स || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ईशान किशन

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.