Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच विमेंस WWE स्टार्स जिन्होंने हॉलीवुड में किया है काम

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 27, 2024 at 4:17 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 27, 2024 at 4:17 PM (GMT+5:30)
टॉप पांच विमेंस WWE स्टार्स जिन्होंने हॉलीवुड में किया है काम

अब तक कई प्रमुख WWE विमेंस स्टार्स हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

WWE में शुरुआत से ही विमेंस और मेंस डिवीजन को एकसमान प्राथमिकता दी गई हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर विमेंस डिवीजन में गिरावट भी देखने को मिली है लेकिन ट्रिपल एच के नेतृत्व में सभी सुपरस्टार्स को अच्छा मौका मिला है। आपको बता दें कि ये सुपरस्टार्स अपनी बेहतरीन काबिलियत और प्रतिभा के अनुसार किसी भी किरदार में आसानी से खुद को ढाल लेते हैं।

रेसलिंग पसंद करने वाले दर्शकों को अच्छे से जानकारी होगी कि WWE सुपरस्टार्स इन-रिंग एक्शन के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करते आए हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच विमेंस WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. ईव टॉरेस

इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर ईव टॉरेस का नाम दर्ज है। उन्होंने WWE में फरवरी 2008 को डेब्यू किया था। उन्होंने 2013 में रेसलिंग से संन्यास लेने का फैसला लिया था, तब से लेकर वो अभी तक नजर नहीं आई हैं। उसके बाद से टॉरेस ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

बता दें कि टॉरेस ने जैकी चैन के साथ फिल्म “Skiptrace” में अच्छा काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए $100 मिलियन की कमाई की थी। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता के चर्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिलें।

4. रोंडा राउजी

WWE के विमेंस रोस्टर में रोंडा राउजी का नाम शुरुआत से ही गूंजता आया है। उन्होंने अपनी ताकत और प्रोफेशनल स्किल्स के बलबूते पर कई उपलब्धियां प्राप्त की है लेकिन कुछ विवादों की वजह से वो लंबे समय से बाहर है और वो शायद ही वापसी करेंगी। उन्होंने 2014 में हॉलीवुड फिल्म “The Expendables” में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने लूना का कैरेक्टर अदा किया था। रोंडा को हॉलीवुड के साथ-साथ रेसलिंग में भी काफी पसंद किया जाता है।

3. बैकी लिंच

विमेंस डिवीजन में बैकी लिंच ने भी अनोखी छाप छोड़ी है। पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने अभी तक कई फिल्मों में अलग-अलग प्रकार के कैरेक्टर प्ले किया है। बता दें कि 2018 में “The Marine 6: Close Wuarters” में मैडी हेस का किरदार अदा किया था। वहीं, 2021 में “Rumble” फिल्म में काम करते हुए वॉइस-ओवर की शुरुआत की थी। इस वजह से बैकी लिंच को काफी पसंद किया जाता है।

2. शार्लेट फ्लेयर

WWE में शार्लेट फ्लेयर ने अपने बोल्ड लुक्स से दर्शकों को प्रभावित किया है। 14 बार की विमेंस चैंपियन ने हॉलीवुड फिल्म “Psych: The Movie” में बढ़िया काम किया था। द क्वीन के नाम से लोकप्रिय शार्लेट फ्लेयर “You Lose You Die” फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जोकि साल के अंत में रिलीज होने वाली है। उन्होंने आखिरी मुकाबला 12 सितंबर 2024 को ब्लू ब्रांड में असुका के खिलाफ लड़ा था।

1. ट्रिश स्ट्रेटस

इस लिस्ट में पहले स्थान पर ट्रिश स्ट्रेटस का नाम दर्ज है। वो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन से दूर नजर आई हैं। उनकी आखिरी अपीयरेंस WWE Payback 2023 में देखने को मिली थी। बता दें कि ट्रिश ने 2017 में “Bail Enforcers” फिल्म से शुरुआत की थी। इसके अलावा भी पूर्व विमेंस चैंपियन ने कई बड़ी फिल्मों में अलग-अलग किरदार प्ले किए हैं। वो इन-रिंग के साथ-साथ फिल्मों में भी बेहतरीन काम करती आई हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.