Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :June 25, 2026 at 2:43 PM
Modified at :June 28, 2026 at 6:31 PM
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी टीमों की लिस्ट

(Courtesy : Getty Images)

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 के मुकाबले खेले जाएंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब समाप्त हो चुके हैं और 32 टीमें नॉकआउट स्टेज की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुकी हैं। 48 टीमों वाले इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद अब राउंड ऑफ 32 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है।

फीफा वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट के अनुसार, ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने वाली टीमें सीधे राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी। इसके अलावा, 8 बेस्ट ऑफ थ्री टीमों को भी अगले राउंड का टिकट मिलेगा। ऐसे में 12 अलग-अलग ग्रुपों में टॉप 2 में रहने वाले देशों और ओवरऑल आठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे पहले किस टीम ने किया था राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई?

Julian Quinones Mexico FIFA World Cup 2026
Mexico (Courtesy: Getty)

मेजबान देशों में से एक मेक्सिको इस टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। एल त्री ने अपने पहले दोनों ग्रुप मुकाबलों में जीत हासिल कर नॉकआउट स्टेज का टिकट पक्का कर लिया।

मेक्सिको ने इस मेगा इवेंट में अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम बनी थी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट

  1. मेक्सिको (ग्रुप A)
  2. यूएसए (ग्रुप D)
  3. जर्मनी (ग्रुप E)
  4. अर्जेंटीना (ग्रुप J)
  5. फ्रांस (ग्रुप I)
  6. नॉर्वे (ग्रुप I)
  7. कोलंबिया (ग्रुप K)
  8. स्विट्जरलैंड (ग्रुप B)
  9. कनाडा (ग्रुप B)
  10. बोस्निया और हर्जेगोविना (ग्रुप B)
  11. ब्राज़ील (ग्रुप C)
  12. मोरक्को (ग्रुप C)
  13. दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप A)
  14. इक्वाडोर (ग्रुप E)
  15. आइवरी कोस्ट (ग्रुप E)
  16. नीदरलैंड्स (ग्रुप F)
  17. जापान (ग्रुप F)
  18. स्वीडन (ग्रुप F)
  19. ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप D)
  20. पैराग्वे (ग्रुप D)
  21. बेल्जियम (ग्रुप G)
  22. मिस्र (ग्रुप G)
  23. स्पेन (ग्रुप H)
  24. केप वर्डे (ग्रुप H)
  25. सेनेगल (ग्रुप I)
  26. पुर्तगाल (ग्रुप K)
  27. इंग्लैंड (ग्रुप L)
  28. घाना (ग्रुप L)
  29. डीआर कांगो (ग्रुप K)
  30. क्रोएशिया (ग्रुप L)
  31. ऑस्ट्रिया (ग्रुप J)
  32. अल्जीरिया (ग्रुप J)

कब शुरू होगा राउंड ऑफ 32?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का राउंड ऑफ 32 स्टेज 28 जून (भारतीय समयानुसार 29 जून) से शुरू होगा और 4 जुलाई (भारतीय समयानुसार 5 जुलाई) तक खेला जाएगा। इस दौर के विजेता राउंड ऑफ 16 में जगह बनाएंगे, जिसे प्री क्वार्टर-फाइनल भी कहा जा सकता है।

बता दें कि, टूर्नामेंट के विस्तार के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 32 का स्टेज जोड़ा गया है। इससे पहले 32 टीमों वाले फॉर्मेट में ग्रुप स्टेज के बाद सीधे राउंड ऑफ 16 खेला जाता था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन सी 16 टीमें प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना पाती हैं और कौन सी टीमें बाहर होती हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.