Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE in Hindi

WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न

Writing, editing, and talking sport — with cricket always close to heart.
Published at :December 30, 2025 at 10:59 PM
Modified at :December 30, 2025 at 10:59 PM
The Bloodline Roman Reigns WWE

(Courtesy : WWE)

पिछले कुछ समय में WWE में कई धमाकेदार रिटर्न देखने को मिले हैं, जिन्हें देख फैंस दंग रह गए।

रेसलिंग जगत में हर रेसलर का ब्रेक के बाद WWE रिंग में वापसी करना, चाहे वह छोटा या लंबा ब्रेक हो, हमेशा एक रेसलर के लिए ही नहीं, बल्कि प्रशंसकों के लिए भी खास क्षण होता है। बता दें किसी शानदार मैच या बड़े इवेंट में वापसी करने से रेसलर के करियर पर बड़ा असर पड़ता है।

आप जानते ही होंगे रिटर्न के जरिए ही फैंस द्वारा एक रेसलर को किए जाने वाले प्यार का सही मायने में पता चलता है। चूंकि, जब भी एक रेसलर लंबे समय बाद चौंकाने वाली वापसी करता है, तो फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक होती है।

कई बार तो फैंस खुशी के मारे अपनी कुर्सी से खड़े हो जाते हैं। पिछले कुछ समय में ऐसे कई रिटर्न देखे गए हैं, जब फैंस खुशी के मारे झूम उठे और इससे WWE की व्यूअरशिप भी काफी ज्यादा बढ़ी। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको WWE इतिहास के पांच सबसे धमाकेदार रिटर्न के बारे में बताते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. ब्रॉक लेसनर (समरस्लैम 2021)

2021 रोमन रेंस के लिए आश्चर्य का वर्ष था, जहां उन्हें कई आश्चर्यजनक विरोधियों का सामना करना पड़ा। मनी इन द बैंक में, जॉन सीना ने आश्चर्यजनक वापसी की और SummerSlam में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चुनौती दी, जहां रोमन ने सफलतापूर्वक चैंपियनशिप का बचाव किया।

SummerSlam में सीना के खिलाफ जीत के बाद, ब्रॉक लेसनर की एंट्री सॉन्ग हिट हो गई, जहां वह रेसलमेनिया 36 के बाद पहली बार लौटे। 

लेसनर एक नए लुक के साथ आए, लंबे बाल, दाढ़ी और टोपी के साथ। उन्होंने रिंग की तरफ कदम बढ़ाया और रोमन रेंस और पॉल हेमन, जो लेसनर के पूर्व वकील थे, का सामना किया। लेसनर के रिंग में आते ही रोमन पीछे हट गए और रिंग से बाहर चले गए।

एक नए लुक और कैरेक्टर में लेसनर का वापस आना और वो ही इतने लंबे समय बाद हर किसी के लिए काफी चौंकाने वाला था, खास करके रोमन और पाॉल के लिए तो सबसे ज्यादा। यही वजह है कि ये WWE के सबसे पसंद किए जाने वाले रिटर्न्स में से एक है।

4. जॉन सीना (मनी इन द बैंक 2021)

मनी इन द बैंक 2021 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन करने के लिए रेटेड ‘आर’ सुपरस्टार एज को हराया। उस मैच के खत्म होने के ठीक बाद, हर किसी के चहीते स्टार जॉन सीना की वापसी हुई। उन्होंने डेढ़ साल बाद कंपनी में वापस आकर हर किसी को चौंका दिया।

बता दें सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि रोमन रेंस भी उनके रिटर्न से हैरान हो गए थे। यही कारण है कि ये WWE इतिहास का चौथा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रिटर्न है।

3. सीएम पंक (सर्वाइवर सीरीज 2023)

सर्वाइवर सीरीज 2023 के खत्म होने के ठीक कुछ समय बाद सीएम पंक ने लगभग दस वर्षों के बाद WWE में वापसी की और पूरे यूनिवर्स को चौंका दिया। आप जानते ही होंगे 2014 में पंक की WWE के साथ खासतौर पर विंस मैकमैहन के साथ तकरार हुई थी, जिसके चलते उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी।

यही कारण है कि किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि पंक दोबारा कभी WWE में वापस आएंगे, लेकिन जैसे ही वह आए हर कोई दंग होकर अपने जगह से खड़ा हो गया। ये WWE इतिहास का तीसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रिटर्न है।

2. एज (रॉयल रंबल 2020)

रॉयल रंबल 2020 में, एज ने मेंस रॉयल रंबल मैच के दौरान 21वें नंबर पर आकर हर किसी को चौंका दिया। 2011 में गर्दन की चोट के कारण संन्यास की घोषणा करने के बाद एज का यह पहला इन रिंग मैच था। उन्होंने गंभीर चोट लगने के बावजूद रिटायरमेंट से यू-टर्न लेकर हर किसी को चौंका दिया और शायद यही कारण है कि उनका रिटर्न WWE इतिहास का दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला है।

1. रोमन रेंस (समरस्लैम 2024)

समरस्लैम 2024 में, अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच के दौरान, रोमन रेंस ने चार महीने बाद WWE में वापसी की और पूरे WWE यूनिवर्स को अपना दीवाना बना दिया। WWE में वापसी के बाद ‘ऑरिजनल ट्राइबल चीफ’ ने सोलो सिकोआ पर हमला किया और कोडी रोड्स को अपना टाइटल रिटेन करने मदद की।

बता दें रोमन की वापसी WWE इतिहास की सबसे यादगार और जबरदस्त साबित हुई, जिसे सबसे ज्यादा बार देखा गया। समरस्लैम में जैसे ही उनका एंट्रेंस थीम बजा, ठीक वैसे ही फैंस खुशी के मारे झूम उठे और उन्हें चीयन करने लगे। इसी से साफ हो गया कि फैंस उन्हें कितना मिस कर रहे थे और मौजूदा समय में उनकी लोकप्रियता किस स्तर पर है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.