Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL के पांच सीजन जिनमें बने हैं सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 28, 2024 at 6:50 PM
Modified at :May 28, 2024 at 6:50 PM
IPL के पांच सीजन जिनमें बने हैं सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर

IPL 2024 में पहली बार 40 से ज्यादा बार 200+ के स्कोर बने।

आईपीएल 2024 का सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से बेहद शानदार रहा। इस सीजन अलग-अलग खिलाड़ियों और टीमों की ओर से बल्लेबाजी में ढेर सारे रिकॉर्ड बने, जो इससे पहले नहीं बन सके थे। इस सीजन पहली बार 40 से ज्यादा 200+ टोटल बनाए गए, जो किसी अन्य सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। आईपीएल 2024 में सात बार 250+ स्कोर भी बनाए गए, जिनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार और पंजाब किंग्स ने एक बार यह कारनामा किया।

आईपीएल 2024 में बल्लेबाजी से संबंधित कुछ जरूरी आंकड़ों पर नजर डालें तो, अन्य सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा (9.56 के) औसत रन रेट से रन बनाए गए, सबसे ज्यादा (1260) छक्के लगाए गए, सबसे ज्यादा (14) शतक लगे, सबसे बड़ा टोटल (287/3), सबसे सफल रन चेज (262/2, पंजाब किंग्स द्वारा), एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन (549 रन, SRH vs RCB), इत्यादि बड़े रिकॉर्ड बने। आइए अब हम आपको आईपीएल के उन 5 सीजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाए गए हैं।

5. आईपीएल 2020 – 13

आईपीएल 2020 का पूरा सीजन कोविड-19 के चलते यूएई में खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। उस सीजन दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल का फाइनल भी खेली थी। आईपीएल 2018 में अलग-अलग टीमों की ओर से 13 बार 200+ का टोटल बनाया गया था।

4. आईपीएल 2018 – 15

आईपीएल 2018 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दो सालों के बैन के बाद वापस लौटी थीं और फैंस को एक बार फिर से कुछ रोमांचक मैचों का इंतजार था। इस सीजन मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदा और चैंपियन भी बने। इस सीजन 15 बार अलग-अलग टीमों ने 200+ का टोटल बनाया था, जो उस समय किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा था।

3. आईपीएल 2022 – 18

आईपीएल 2022 के सीजन में मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने। इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी दो नई टीमों का भी आईपीएल में आगमन हुआ था। आईपीएल 2022 में 18 बार अलग-अलग टीमों में 200+ का टोटल बनाया, जो उस सीजन तक सबसे अधिक था। हालांकि, बाद के दो सीजन में ये सभी रिकॉर्ड टूट गए।

2. आईपीएल 2023 – 37

आईपीएल 2023 में भी कई सारे हाई-स्कोरिंग मुकाबले खेले गए थे और इस सीजन सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर का रिकॉर्ड भी टूटा था। यह पहली बार था जब किसी आईपीएल सीजन में 30 से ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाए गए थे। बता दें कि, आईपीएल 2023 में 37 बार 200+ टोटल बनाया गया था। हालांकि, 2024 में पिछले सीजन बना यह बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया।

1. आईपीएल 2024 – 41*

आईपीएल 2024 का सीजन ट्रेंड सेटर सीजन साबित हुआ, जिसमें कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे। इस सीजन कई सारे हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए, जिसमें कई बार 200 से ज्यादा स्कोर बनाए गए। इस टूर्नामेंट में लीग और प्लेऑफ स्टेज में कुल मिलाकर 74 मैच खेले गए, जिसमें 41 बार 200+ टोटल बनाए गए।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.