Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के पांच सबसे छोटे मैच

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 13, 2024 at 3:39 PM
Modified at :September 13, 2024 at 3:40 PM
WWE इतिहास के पांच सबसे छोटे मैच

छोटे होने के बावजूद ये सभी मैच फैंस को बहुत पसंद आए।

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में सभी सुपरस्टार्स अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ तगड़े मैच देकर अनोखी छाप छोड़ते हैं। WWE में शुरुआत से ही शक्तिशाली और कमजोर सुपरस्टार्स के मैच देखने को मिले हैं। इन-रिंग अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ ज्यादा-से-ज्यादा फायदा पाने के लिए सुपरस्टार्स को काफी अभ्यास करना पड़ता है, तब जाकर वो बढ़िया मैच देने में कामयाब होते हैं।

मैनेजमेंट टीम के द्वारा सभी मैचों को सीमित समय दिया जाता है, जिसकी अवधि में इन्हें दर्शकों को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करना पड़ता है। WWE के इतिहास में कई ऐसे मैच भी रहे हैं, जो पलक झपकते ही खत्म हो गए, यानी की कंपनी ने बहुत ही कम समय में उन मैचों को खत्म करने का निर्णय लिया था। ये सभी मैच भले ही छोटो हो, लेकिन इसके बावजूद आज भी हर कोई उन मैचों को याद करता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के पांच सबसे छोटे मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

5. ट्रिश स्ट्रेटस vs निडिया गुएनार्ड – 3.8 सेकेंड्स

WWE इतिहास के सबसे छोटे मैचों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर ट्रिश स्ट्रेटस बनाम निडिया गुएनार्ड का मुकाबला मौजूद है। आपको बता दें कि यह मैच जुलाई 2004 को रेड ब्रांड शो में आयोजित किया गया था, जब ट्रिश मेन रोस्टर में वीमेंस चैंपियन थी। वहीं, दूसरी तरफ निडिया ने उनको कम्पीट किया था, जिसमें ट्रिश की जीत हुई थी। यह मैच कुल मिलाकर 3.8 सेकेंड्स में खत्म हो गया था, जिसके बारे में दर्शकों को जरूर पता होना चाहिए।

4. द रॉक vs बिग बॉस मैन – 3.5 सेकेंड्स

प्रोफेशनल रेसलिंग और हॉलीवुड फिल्मों में द रॉक का नाम शुरुआत से ही गूंजता आया है। वहीं, दूसरी ओर बिग बॉस मैन अपनी ताकत की वजह से जाने जाते हैं। इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने WWE में बड़ा नाम कमाया है। आपको बता दें कि सर्वाइवर सीरीज 1998 में द रॉक बनाम बिग बॉस मैन के बीच मुकाबला आयोजित हुआ था।

इस मैच के दौरान फाइनल बॉस के नाम से प्रसिद्ध द रॉक ने बिग बॉस को रॉल-अप करते हुए 3.5 सेकेंड्स में अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जिसके बारे में फैंस को पता होना चाहिए।

3. आलिया vs नटालिया – 3.17 सेकेंड्स

WWE वीमेंस रोस्टर में नटालिया की खूबसूरती दर्शकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। हालांकि, जनवरी 2022 को ब्लू ब्रांड शो में आलिया बनाम नटालिया के बीच सिंगल्स मैच का आयोजन देखने को मिला था। बता दें कि मैच शुरू होते ही आलिया ने नटालिया को रॉल-अप करते हुए 3.17 सेकेंड्स में जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला WWE इतिहास के सबसे छोटे मैचों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

2. स्पाइक डडली vs विलियम रीगल – 2 सेकेंड्स

WWE इतिहास के सबसे छोटे मुकाबलों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्पाइक डडली बनाम विलियम रीगल का मैच मौजूद हैं। आपको बता दें कि स्पाइक डडली ने साल 2002 रेड ब्रांड शो में विलियम रीगल को धराशाई करते हुए WWE यूरोपियन चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। यह मुकाबला मात्र 2 सेकेंड्स के अंदर समाप्त हो गया था, जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान थे।

1. जैरी द किंग लॉलर और क्रिस जरिको vs टैज और मिडियन – 1.8 सेकेंड्स

WWE Raw के द्वारा सितंबर 2000 को जैरी द किंग लॉलर और क्रिस जरिको बनाम टैज और मिडियन के बीच टैग टीम मुकाबले का आयोजन किया गया था। हालांकि, यह मैच काफी ज्यादा चौंकाने वाला साबित हुआ था। इस मैच की शुरुआत में ही जैरी द किंग लॉलर ने अपने प्रतिद्वंदी टैज़ को रॉल-अप करते हुए मात्र 1.8 सेकेंड्स में जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि डब्लूडब्लूई इतिहास के सबसे छोटे मुकाबलों की लिस्ट में यह पहले स्थान पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.