इंडियन फुटबॉल टीम कैप्टन सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए
36 वर्षीय खिलाड़ी ट्विटर के जरिए अपने फैंस को यह जानकारी दी।
इंडियन फुटबॉल टीम के कैप्टन सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कैप्टन फैनटास्टिक ने गुरुवार को ट्वीट अपने चहेते फैंस को इसकी जानकारी दी। वह हाल ही में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी टीम बेंगलुरू एफसी ने इस सीजन लीग में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर पाई।
उन्होंने बताया कि वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं और लगातार अपनी रिकवरी जारी रखेंगे।
सुनील छेत्री ने ट्वीट किया, "एक बुरी खबर है। मैंने केविड-19 की जांच कराई और में पॉजिटिव पाया गया हूं। अच्छी चीज यह है कि मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और रिकवरी कर रहा हूं। मैं जल्द ही फुटबॉल पिच पर वापसी करूंगा। आप सभी को हमेशा सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए।"
इंडियन फुटबॉल टीम को इसी महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान के खिलाफ फ्रैंडली मैच खेलने हैं। ये मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे और सुनील छेत्री भी टीम को हिस्सा हैं। यह दोनों मैच 25 मार्च और 29 मार्च को खेले जाएंगे।
ओमान और यूएई के खिलाफ होने वाले इन मैचों की तैयारी के लिए इंडियन टीम का 15 मार्च को दुबई में कैम्प लगेगा। फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका भारत एशियाई चैंपियन कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ दो घरेलू मैच खेलने के अलावा बांग्लादेश से उसकी सरजमीं पर भिड़ेगा।
हेड कोच इगोर स्टीमाक ने कुछ दिनों पहले ही 35 सदस्यीय संभावित टीम का ऐलान किया था जिसमें 10 नए खिलाड़ियों को भी जगह दी गई थी।28 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट का ऐलान आईएसएल के फाइनल के बाद होगा। आईएसएल का फाइनल मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा।
स्टीमाक ने कहा था, “हमने शुरुआती टीम में 35 खिलाड़ियों को शामिल किया है ताकि अगर किसी को आईएसएल प्लेऑफ के दौरान इंजरी हो तो उसे रिप्लेस किया जा सके। ये हमारे लिए काफी मुश्किलों वाला साल रहा है और आखिरकार हम सब इकट्ठे हो रहे हैं। नए खिलाड़ियों से मिलना काफी शानदार रहेगा और मैं ये देखना चाहुंगा कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है।”
“ओमान और यूएई के खिलाफ मैचों का इंडियन फुटबॉल के लिए काफी ज्यादा महत्व है। हमें खेले हुए काफी वक्त हो गया और अपने आपको आंकने का ये एक सुनहरा मौका है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता है कि ये सीजन काफी कड़ा रहा है और प्लेयर्स शायद थके हुए होंगे। लेकिन इन दो मैचों से पहले हमारे पास पर्याप्त मौका है कि अपने आपको रिफ्रेश कर सकें। कुछ प्लेयर ऐसे हैं जिन्हें कैंप ज्वॉइन करने से पहले दो हफ्ते का ब्रेक मिल जाएगा।”
भारतीय कोच ने ये भी बताया कि ब्रैंडन फर्नांडीज, राहुल भेके, सहल अब्दुल समद और आशीष राय को इंजरी की वजह से संभावित टीम में शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इंडियन टीम ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2019 में खेला था। उस वक्त उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वालीफायर्स मुकाबले में हिस्सा लिया था।
