Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

इंटरनेशनल फुटबॉल में दमदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 एक्टिव गोल स्कोरर्स

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :June 9, 2021 at 8:52 PM
Modified at :June 9, 2021 at 8:52 PM
इंटरनेशनल फुटबॉल में दमदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 एक्टिव गोल स्कोरर्स

ये सभी अपने-अपने देशों के महान खिलाड़ी हैं।

सुनील छेत्री के शानदार गोल के चलते भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालिफाइंग मुकाबले में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की जीत हासिल की। इस मुकाबले में इंडियन टीम के कप्तान ने अपने देश के लिए अपना 73वां और 74वां गोल दागा। इसी के साथ वो अर्जेंटीना के लिए 72 गोल दागने वाले लियोनल मेसी से भी आगे निकल गए।

36 सुनील साल के छेत्री अब इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले एक्टिव प्लेयर्स के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में गोल मामले में अब सिर्फ पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही छेत्री से आगे हैं। खेल नाओ आपको रूबरू करवा रहा है दुनिया के टॉप पांच एक्टिव गोल स्कोरर्स से जिन्होंने अपने-अपने देश की तरफ से खेलते हुए दमदार गोल दागे हैं।

5. रॉबर्ट लेवंडोस्की- पोलैंड (66 गोल)

पोलैंड के रॉबर्ट लेवंडोस्की के नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 66 गोल दर्ज हैं। बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर ने अपने देश की तरफ से 118 मुकाबलों में ये गोल दागे हैं। इसी के साथ वो पोलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी हैं। 32 साल का ये खिलाड़ी यूरो 2021 में भी अपने देश का नेतृत्व करेगा और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके नाम और गोल दर्ज हो सकते हैं।

4. लियोनल मेसी- अर्जेंटीना (72 गोल)

लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अबतक 72 गोल किए हैं। हालांकि, इसका उनके क्लब फुटबॉल करियर पर कोई असर नहीं पड़ता है। उनका नाम फुटबॉल जगत में कहीं ज्यादा बड़ा है। छह बार के 'बैलन डि ओर' विजेता कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना को जीत का स्वाद चखाना चाह रहे हैं और इस मुहिम में शायद वो गोल मारने वालों की लिस्ट में और ऊपर पहुंच जाएं।

3. अली मबखाउत - यूएई (73 गोल)

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों में दूसरे एशियन खिलाड़ी हैं अली मबखाउत, जिन्होंने यूएई की तरफ से 90 मुकाबलों में 73 गोल दागे हैं। 30 साल के अली अभी भी टीम का हिस्सा हैं और उम्मीद है कि वो इस दौरान कई और गोल दागेंगे।

2. सुनील छेत्री - भारत (74 गोल)

भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय पटल पर 74 गोल कर चुके हैं। छेत्री के प्रदर्शन पर उनकी उम्र का कोई असर नहीं दिखाई देता है और उनकी गोल दागने की भूख लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। भारतीय फुटबॉल में छेत्री का नाम काफी बड़ा है और वो करोड़ों लोगों के लिए आदर्श हैं। छेत्री अभी कुछ और वर्षों तक मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे, यानि कि ये गोल मारने का सिलसिला अभी थमेगा नहीं।

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो- पुर्तगाल (103 गोल)

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्टिव फुटबॉलर्स में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड दर्ज है पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानों रोनाल्डो के नाम। रोनाल्डो इकलौते एक्टिव प्लेयर हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा गोल दागे हों। उन्होंने पुर्तगाल की तरफ से 174 मुकाबलों में 103 गोल किए हैं। रोनाल्डो आने वाले कई मुकाबलों में पुर्तगाल का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे, ऐसे में उनकी गोल टैली भी लगातार बढ़ती रहेगी।

riya
riya

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.