Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

AEW न्यूज

148 दिन बाद AEW में हुआ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का धमाकेदार रिटर्न, वापसी कर पुराने दोस्त पर साधा निशाना

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 27, 2024 at 4:18 PM
Modified at :May 27, 2024 at 4:18 PM
148 दिन बाद AEW में हुआ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का धमाकेदार रिटर्न, वापसी कर पुराने दोस्त पर साधा निशाना

लंबे समय के बाद पूर्व AEW चैंपियन ने वापसी कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

मैक्सवेल जेकब फ्रीडमैन (MJF), AEW के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं और पिछले साल दिसंबर के बाद वो ब्रेक पर चले गए थे। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि वो ऑल एलीट रेसलिंग को छोड़ कर जा सकते हैं, मगर पिछले कुछ दिनों से उनकी वापसी की रिपोर्ट्स सामने आते ही लोगों के अंदर उत्साह दिखाई देने लगा था। अब AEW Double or Nothing 2024 पे-पर-व्यू इवेंट में आकर उन्होंने प्रो रेसलिंग जगत में भूचाल ला दिया है।

हाल ही में AEW Double or Nothing 2024 से ठीक पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया कि MJF फ्लाइट लेकर फीनिक्स जा रहे हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर MJF के रिटर्न की खबरों ने इंटरनेट को अपने कब्जे में ले लिया था क्योंकि Double or Nothing का वेन्यू फीनिक्स से कुछ ही दूरी पर था।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

एडम कोल पर बरसे MJF

MJF ने अपने पूर्व बेस्ट फ्रेंड एडम कोल के उस प्रोमो के दौरान वापसी की, जब कोल अपने टखने की चोट के बारे में बात कर रहे थे। शुरुआत में ऐसा लगा जैसे MJF को कोल की चोट से सहानुभूति है, लेकिन इस बीच उन्होंने कोल को लो-ब्लो देकर सबको चौंका दिया था। बता दें कि MJF अपने पहले वाले लुक में नजर नहीं आए बल्कि इस बार उन्होंने डेनिम का जैकेट पहना हुआ था। उन्होंने कोल को लो-ब्लो लगाने के बाद अपना फिनिशिंग मूव भी लगाया।

अपनी वापसी पर MJF ने कहा कि उन्हें प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री पर छाप छोड़ने के लिए किसी NJPW या विंस मैकमैहन की जरूरत नहीं है। पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन ने बताया कि उन्हें खुद पर भरोसा है और वो खुद ही सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे। हालांकि MJF ने टोनी खान की कंपनी के साथ नई डील साइन करने की पुष्टि नहीं की।

लेकिन उन्होंने अपना नया टैटू जरूर दिखाया, जिस पर अंग्रेजी के शब्दों में ‘Bet on Yourself’ लिखा था। इसका हिन्दी में अर्थ यह है कि खुद पर भरोसा रखिए। अब सवाल है कि आखिर MJF रिटर्न के बाद किस सुपरस्टार के खिलाफ स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.