Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: चार शहरों में सजेगा प्रो कबड्डी 2025 का महफिल! कबड्डी फैंस का मजा होने वाला है डबल

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :July 21, 2025 at 6:44 PM (GMT+5:30)
Modified at :July 22, 2025 at 11:32 PM (GMT+5:30)
PKL 12: चार शहरों में सजेगा प्रो कबड्डी 2025 का महफिल! कबड्डी फैंस का मजा होने वाला है डबल

प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन चार शहरों में आयोजित हो सकता है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 (PKL 12) का आगाज 29 अगस्त से होने वाला है। अब तक के 11 रोमांचक सीजन के बाद यह लीग एक और नए अध्याय में प्रवेश करने जा रही है। पिछली बार के चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स एक बार फिर से खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। हाल ही में खत्म हुए ऑक्शन में सभी 12 टीमों ने मजबूत स्क्वॉड तैयार किया है। ऐसे में इस बार का सीजन पहले से भी ज्यादा रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होने वाला है।

ऑक्शन के दौरान हर टीम ने ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जो किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं। यही वजह है कि इस सीजन पिछली बार के मुकबले बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हर टीम अपने-अपने ट्रेनिंग कैंप भी शुरू कर चुकी है, ताकि सीजन की शुरुआत तक खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हो सकें।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

इन चार शहरों में हो सकता है PKL 12 का आयोजन

हालांकि, प्रो कबड्डी 2025 के वेन्यू को लेकर अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार चार शहरों में लीग के मैच खेले जा सकते हैं। ये शहर हैं: विशाखापट्टनम (वाइजैग), जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली। इसके अलावा संभावना है कि वाइजैग में ओपनिंग लेग खेला जाएगा।

बता दें कि, पिछले सीजन में टूर्नामेंट को तीन लेग में बांटा गया था, जिसके अनुसार हैदराबाद, नोएडा और पुणे में अलग-अलग लेग में मैच आयोजित हुए थे। पिछली बार की तरह इस बार भी अलग-अलग शहरों में मैच कराने की योजना की जा रही है। Khel Now की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सीजन के दौरान गिरते व्यूअरशिप को देखते हुए इस बार लीग को छह हफ्तों तक सीमित भी किया जा सकता है।

वाइजैग में 2018 के बाद पहली बार हो सकता है आयोजन

खबरों के मुताबिक, PKL 12 के पहले लेग की शुरुआत वाइजैग से हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह शहर 2018 के बाद पहली बार प्रो कबड्डी लीग के मैचों की मेजबानी करेगा।

तेलुगु टाइटंस के सीईओ त्रिनाध रेड्डी ने हाल ही में ‘द हिंदू’ से बातचीत में कहा था कि, “हम वाइजैग और हैदराबाद दोनों को अपने होम ग्राउंड की तरह देखते हैं। 2018 के बाद वाइजैग में PKL नहीं हुआ है, इसलिए इस बार हम वहीं से शुरुआत करना चाहते हैं।”

त्रिनाध रेड्डी ने आगे कहा था कि, “तेलुगु राज्यों से हमें बहुत अच्छे TRP मिलते हैं। इसी वजह से इस बार हैदराबाद की जगह वाइजैग में मैच कराने का फैसला लिया गया है। वाइजैग में पोर्ट इंडोर स्टेडियम में मुकाबले होंगे।”

40 दिन बाद शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की शुरुआत होने में अब से सिर्फ 40 दिन बचे हैं। सभी खिलाड़ी, विशेषज्ञ और फैंस सभी को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई यह देखना चाहता है कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है। इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स खिताब बचाने उतरेंगी तो बाकी टीमें भी उन्हें कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बुधवार को घोषणा की कि पीकेएल 12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

पीकेएल 12 के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद है कि पिछले सीज़न की तरह इस बार भी लीग का आयोजन तीन से चार स्थानों पर किया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.