Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए तारीखें, समय और अन्य सभी जानकारी

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 18, 2026 at 10:23 PM
Modified at :October 18, 2026 at 10:23 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए तारीखें, समय और अन्य सभी जानकारी

पहले संस्करण में पुरुषों की 13 टीमें और महिलाओं की 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का पहला संस्करण 23 से 31 अक्टूबर तक चलेगा और सभी मैच अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे। बता दें, 17 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारत की पुरुष टीम लीग स्टेज में कुल मिलाकर छह मैच खेलेगी, जबकि महिला टीम सेमीफाइनल से पहले चार मुकाबले खेलती नजर आएगी।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम लीग स्टेज के दौरान इंग्लैंड, युगांडा, मलेशिया, नाईजीरिया, तंजानिया और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं महिला टीम लीग स्टेज के दौरान मलेशिया, सिंगापुर, युगांडा और नाइजीरिया से भिड़ेगी। 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और 31 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

अगर पुरुष वर्ग की बात की जाए तो शुरुआत में कुल 14 देशों के भाग लेने की घोषणा की गई थी। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं ईरान भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा, क्योंकि वो कॉमनवेल्थ देशों का हिस्सा नहीं है।

तो चलिए बिना किसी देरी के, टूर्नामेंट की मुख्य जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

पुरूष कबड्डी इवेंट का पूरा शेड्यूल

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

23 अक्टूबर

  • केन्या vs सिंगापुर, 11 AM
  • तंजानिया vs  श्रीलंका, 12 PM
  • ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड, 1 PM
  • इंडिया vs इंग्लैंड, 8:30 PM
  • नाईजीरिया vs युगांडा, 9:30 PM

24 अक्टूबर

  • बांग्लादेश vs कनाडा, 11 AM
  • नाईजीरिया vs तंजानिया, 12 PM
  • स्कॉटलैंड vs सिंगापुर, 1 PM
  • इंडिया vs युगांडा, 8:30 PM
  • मलेशिया vs सिंगापुर, 9: 30 PM

25 अक्टूबर

  • कनाडा vs ऑस्ट्रेलिया, 11 AM
  • युगांडा vs श्रीलंका, 12 PM
  • नाईजीरिया vs इंग्लैंड, 1 PM
  • इंडिया vs मलेशिया, 8:30 PM
  • बांग्लादेश vs केन्या, 9:30 PM

26 अक्टूबर

  • ऑस्ट्रेलिया vs सिंगापुर, 11 AM
  • मलेशिया vs  तंजानिया, 12 PM
  • युगांडा  vs  इंग्लैंड, 1 PM
  • इंडिया vs नाईजीरिया, 8:30 PM
  • केन्या vs स्कॉटलैंड, 9:30 PM

27 अक्टूबर

  • बांग्लादेश vs सिंगापुर, 4 PM
  • कनाडा vs स्कॉटलैंड, 6 PM
  • मलेशिया vs इंग्लैंड, 7 PM
  • इंडिया vs तंजानिया, 8:30 PM
  • नाईजीरिया vs श्रीलंका, 9:30 PM

28 अक्टूबर

  • केन्या vs कनाडा, 4 PM
  • नाईजीरिया vs मलेशिया, 6 PM
  • बांग्लादेश vs  ऑस्ट्रेलिया, 7 PM
  • युगांडा  vs तंजानिया, 8:30 PM
  • इंग्लैंड vs श्रीलंका, 9:30 PM

29 अक्टूबर

  • इंग्लैंड vs तंजानिया, 3 PM
  • बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड, 4 PM
  • मलेशिया vs युगांडा, 6 PM
  • कनाडा vs सिंगापुर, 7 PM
  • इंडिया vs श्रीलंका, 8:30 PM
  • केन्या vs ऑस्ट्रेलिया, 9:30 PM

30 अक्टूबर

  • पहला सेमीफाइनल – 8:30 PM
  • दूसरा सेमीफाइनल – 9:30 PM

31 अक्टूबर

  • फाइनल – 9 PM

महिला कबड्डी इवेंट का पूरा शेड्यूल

23 अक्टूबर

  • सिंगापुर vs युगांडा, 3:30 PM
  • बांग्लादेश vs केन्या, 4:15 PM
  • स्कॉटलैंड vs श्रीलंका, 6 PM
  • इंडिया  vs मलेशिया, 6:45 PM

24 अक्टूबर

  • केन्या  vs श्रीलंका, 3:30 PM
  • नाईजीरिया vs मलेशिया, 4:15 PM
  • इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड, 6 PM
  • इंग्लैंड vs सिंगापुर, 6:45 PM

25 अक्टूबर

  • सिंगापुर vs नाईजीरिया, 3:30 PM
  • इंग्लैंड vs श्रीलंका, 4:15 PM
  • बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड, 6 PM
  • इंडिया vs युगांडा, 6:45 PM

26 अक्टूबर

  • युगांडा vs मलेशिया, 3:30 PM
  • बांग्लादेश vs श्रीलंका, 4:15 PM
  • केन्या vs इंग्लैंड, 6: PM
  • इंडिया vs नाईजीरिया, 6:45 PM

27 अक्टूबर

  • केन्या vs स्कॉटलैंड, 1 PM
  • सिंगापुर vs मलेशिया, 2 PM

28 अक्टूबर

  • बांग्लादेश vs इंग्लैंड, 1 PM
  • नाईजीरिया vs युगांडा, 2 PM

30 अक्टूबर

  • पहला सेमीफाइनल, 6 PM
  • दूसरा सेमीफाइनल, 6:45 PM

31 अक्टूबर

  • फाइनल, 7:30 PM

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

KhelNow on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.