Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में कर ली दिनेश कार्तिक की बराबरी

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 22, 2024 at 10:33 PM
Modified at :May 22, 2024 at 10:33 PM
IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में कर ली दिनेश कार्तिक की बराबरी

RCB के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल राजस्थान के खिलाफ एलिमिनेटर में गोल्डन डक पर आउट हो गए।

आईपीएल (IPL 2024) का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच (RR vs RCB) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए हैं और राजस्थान रॉयल्स के सामने 173 रनों का औसत लक्ष्य रखा है।

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। विराट कोहली 33 रनों के साथ आरसीबी के लिए सबसे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके अलावा, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में कर ली दिनेश कार्तिक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 18वीं बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इसी के साथ उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के एक अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

दरअसल, मैक्सवेल अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। दोनों ही बल्लेबाज आईपीएल में अब तक 18-18 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा (17 बार) और तीसरे स्थान पर सुनील नरेन एवं पीयूष चावला (16-16 बार) का नाम आता है।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शून्य:

18 – दिनेश कार्तिक

18 – ग्लेन मैक्सवेल

17 – रोहित शर्मा

16 – पीयूष चावला

16 – सुनील नरेन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले 5वें बल्लेबाज बने मैक्सवेल

मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिनेश कार्तिक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी करने के अलावा टी20 क्रिकेट में भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में शून्य पर आउट होने के बाद वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन चुके हैं। वह टी20 क्रिकेट में अब तक 32 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस मामले में सुनील नरेन (44) पहले स्थान पर, एलेक्स हेल्स (43) दूसरे स्थान पर, राशिद खान (42) तीसरे स्थान पर और पॉल स्टर्लिंग (32) चौथे स्थान पर आते हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.