Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2024: Glenn Maxwell ने बीच सीजन तोड़ा RCB से नाता, इस बड़ी वजह के चलते किया टूर्नामेंट से किनारा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 16, 2024 at 3:58 PM
Modified at :April 16, 2024 at 3:58 PM
IPL 2024: Glenn Maxwell ने बीच सीजन तोड़ा RCB से नाता, इस बड़ी वजह के चलते किया टूर्नामेंट से किनारा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय पाइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल (IPL 2024) में बीच सीजन एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर और ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर ग्‍लेन मैक्‍सवेल (Glenn Maxwell) ने इस सीजन में अनिश्चितकालीन समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। बता दें हैदराबाद के खिलाफ RCB की सीजन में छठी हार के बाद ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया।

जैसा की आप जानते ही होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ग्‍लेन मैक्‍सवेल प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह विल जैक्स को मौका दिया गया था। मैच के बाद मैक्सवेल ने बताया कि आखिर क्यों वह नहीं खेले और कप्तान फाफ डू प्‍लेसी के साथ उनकी क्या बातचीत हुई। बता दें ग्लेन मैक्‍सवेल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वो इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से अच्‍छी स्थिति में नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया है। 

ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने दिया बड़ा बयान

मेरे लिए निजी रूप से यह आसान फैसला था। पिछले मैच के बाद मैं कोच और कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसी के पास गया और कहा कि मुझे लग रहा है कि किसी और को मेरी जगह टीम में जगह दी जाए। मैं पहले भी ऐसी परिस्थिति में रहा हूं जहां खेलना जारी रखते हुए मैनें खुद को ही और मुश्किल में डाला। मुझे लगता है ये बिल्कुल सही समय है शारीरिक और मानसिक रूप से ब्रेक लेने का, ताकि खुद को आगे के लिए ठीक रख सकूं। अगर टूर्नामेंट के दौरान मुझे ठीक महसूस हुआ और टीम को भी मेरी जरूरत हुई, तो मैं मजबूती से वापसी करने की पूरी कोशिश करूंगा।

IPL 2024 में मैक्‍सवेल ने टीम की बड़ी चिंता को किया उजागर

मैक्‍सवेल ने साथ ही कहा, “पावरप्‍ले के बाद हम तेजी से रन बनाने में सफल नहीं रहे हैं। खास करके मिडिल ओवरों में जब स्कोर को बिल्ड किया जाता है और ये एक बड़ी समस्या है। मुझे इसमें अपनी गलती भी महसूस होती है, क्योंकि अभी तक मैं बल्ले से अपना योगदान नहीं दे पाया हूं। इसलिए मुझे लगता है कि ये समय बिल्कुल सही है किसी और को मेरी जगह मौका देने का जो टीम की जीत में अपना योगदान दे सकें। उम्मीद है कि मेरी जगह कोई और उस स्थान पर अच्छा खेलकर अपनी जगह पक्की कर ले।”

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.