IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, SRH के खिलाफ मैच से बाहर हुआ टीम का स्टार ऑलराउंडर

ग्लेन मैक्सवेल ने मौजूदा सीजन में अब तक छह मैचों में सिर्फ 32 रन बनाए हैं।
आईपीएल (IPL 2024) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अभी तक अच्छा सीजन साबित नहीं हुआ है। बता दें इस टीम की शुरुआत काफी खराब हुई है और फिलहाल बेंगलुरु छह मैचों में मात्र एक जीत के साथ 10वें स्थान पर मौजूद है। इस बीच RCB को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शायद नहीं खेले।
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के लिए ये सीजन अभी तक बेहद खराब गुजरा है, छह मैचों में उनके नाम एक भी अच्छी पारी नहीं है। मैक्सवेल का खराब फॉर्म बेंगलुरु को बहुत चुभा है। आप जानते ही होंगे ग्लेन मैक्सवेल अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे।
ग्लेन मैक्सवेल को क्या हुआ?
न्यूज 24 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल को मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय अंगूठे में चोट लग गई, और इसलिए वह हैदराबाद के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाएंगे।
बता दें ये घटना तब घटी जब मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाश दीप की एक गेंद पर चौका जड़ा। इस चौके को रोकते समय गेंद ग्लेन के हाथ पर लगी, जिससे उन्हें चोट लग गई। इस घटना के तुरंत बाद मैक्सवेल मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि RCB ने अभी तक मैक्सवेल की चोट पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है, जिसके चलते इस समय कुछ भी कहना सही नहीं होगा।
IPL 2024 में अब तक कैसा रहा है ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन?
आईपीएल 2024 में मैक्सवेल का बल्ला अब तक काफी शांत रहा है और उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके नाम अब तक छह मैचों में सिर्फ 32 रन दर्ज हैं। इसके अलावा, मुंबई के खिलाफ मैच में मैक्सवेल ने मौजूदा सीजन का तीसरा शून्य बनाया और इससे उनके खराब फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है।
For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table, on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.