Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स की पूरी टीम

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 11, 2022 at 11:47 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स की पूरी टीम

(Courtesy : PKL)

टीम में इस बार ज्यादा स्टार प्लेयर नहीं हैं।

गुजरात जायंट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की निरंतर टीमों में से एक है। इस टीम ने हर एक सीजन में प्रभावित किया है लेकिन टाइटल अभी तक नहीं जीत पाए हैं। यही वजह है कि 9वें सीजन के ऑक्शन के दौरान गुजरात जायंट्स ने काफी समझदारी के साथ अपने प्लेयर्स का चयन किया। देखा जाए तो उनकी टीम में बड़े नाम नहीं हैं लेकिन जितने भी प्लेयर हैं वो काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। कागजों पर टीम उनती मजबूत नहीं लग रही है लेकिन मैट के अंदर वो किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

टीम ने ऑक्शन से पहले राम मेहर सिंह को अपना हेड कोच नियुक्त किया था जो पटना पाइरेट्स को टाइटल जितवा चुके हैं। राम मेहर सिंह ने अपने सबसे फेवरिट खिलाड़ी परदीप नरवाल को ऑक्शन में खरीदने की पूरी कोशिश की और उन्होंने 90 लाख में परदीप को हासिल भी कर लिया था लेकिन यूपी योद्धा ने एफबीएम कार्ड का प्रयोग करके उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। यही वजह है कि उन्होंने अन्य रेडर्स पर ध्यान दिया लेकिन किसी बड़े स्टार को हासिल नहीं कर पाए। गुजरात ने अपने पर्स में लगभग 55 लाख रूपये बचाए हैं और इस सीजन की नीलामी में 50 या उससे अधिक लाख रूपये बचाने वाली दो में से एक टीम हैं।

रेडर्स

रेडिंग डिपार्टमेंट में गुजरात जायंट्स के पास सबसे बड़ा नाम चंद्रन रंजीत का है। पास अनुभव तो बहुत है, लेकिन वह हमेशा सपोर्ट रेडर के तौर पर ही खेलते हैं। हालांकि, इस बार उन्हें अपने अनुभव का फायदा लेकर टीम की रेडिंग को आगे बढ़कर संभालना होगा। वहीं इसके अलावा डोंग जियोन ली, महेंद्र गणेश राजपूत, परदीप कुमार, राकेश और सोनू जैसे रेडर्स टीम का हिस्सा होंगे। ऑलराउंडर्स को मिलाकर गुजरात के पास 15 रेडिंग विकल्प होंगे लेकिन ये रेडर्स कितने कारगर साबित हो पाते हैं ये देखने वाली बात होगी। अगर स्क्वाड को देखें तो पता चलता है कि चंद्रन रंजीत ही मेन रेडर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

डिफेंडर्स

गुजरात जायंट्स के पास डिफेंस में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम ने बलदेव सिंह को खरीदा है जो बीते सीजन पुनेरी पलटन का हिस्सा थे। इसके अलावा संदीप कंडोला को शामिल किया है जो तेलुगु टाइटंस टीम में थे। इन दोनों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि सबसे ज्यादा अनुभवी डिफेंडर्स संदीप कंडोला और बलदेव सिंह ही हैं। बलदेव के लिए पिछला सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं गया था और वो आठ मैचों में केवल छह ही प्वॉइंट हासिल कर पाए थे। गुजरात जायंट्स की टीम उम्मीद करेगी कि वो आगामी सीजन बेहतर प्रदर्शन करें।

वहीं संदीप कंडोला ने बीते सीजन 16 मैचों में 42 प्वॉइंट हासिल किए थे और उनका टैकल स्ट्राइक रेट 53 प्रतिशत रहा था। ऐसे में कह सकते हैं कि उनके पास एक मोमेंटम है। अन्य डिफेंडर्स की बात करें तो गुजरात जायंट्स के पास रिंकू नरवाल और सौरव गूलिया जैसे खिलाड़ी हैं। हालांकि इनको संदीप कंडोला और बलदेव सिंह के सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। बलदेव और संदीप ने अगर अच्छी लय हासिल कर ली तो युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम को काफी आगे ले जा सकते हैं।

ऑलराउंडर्स

इस कैटेगरी में टीम के पास कोई बड़ा खिलाड़ी मौजूद नहीं है। गुजरात जायंट्स के पास ऑलराउंडर के तौर पर केवल तीन ही खिलाड़ी हैं और ये प्लेयर हैं अर्कम शेख, शंकर भीमराज गदई और रोहन सिंह। ऐसे में इन खिलाड़ियों से काफी कम ही उम्मीद की जा सकती है। देखने वाली बात होगी कि कोच राम मेहर सिंह इन खिलाड़ियों का प्रयोग किस तरह से करते हैं।

गुजरात जायंट्स की पूरी टीम इस प्रकार है।

रेडर्स - चंद्रन रंजीत, डोंग जियोन ली, महेन्द्र गणेश राजपूत, परदीप कुमार, पूरन सिंह, साविन, गौरव चिकारा, परतीक दहिया, राकेश, सोहित, सोनू और सोनू सिंह।

डिफेंडर्स - बलदेव सिंह, कपिल, मनुज, रिंकू नरवाल, संदीप कंडोला, सौरव गुलिया, उज्जवल सिंह, विनोद कुमार और यंगचैंग को।

ऑलराउंडर्स - अर्कम शेख, शंकर भीमराज गदई और रोहन सिंह।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.