Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल में सभी टीमों के सर्वाधिक एवं न्यूनतम स्कोर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :April 20, 2024 at 12:04 AM
Modified at :April 20, 2024 at 12:04 AM
Post Featured

लीग के 16 साल के इतिहास में कई बार ये रिकॉर्ड बने और टूटे हैं।

इस साल यानी 2024 में आईपीएल का 17वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें पिछले साल की तरह 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने पहले मुंबई के खिलाफ 277/3 बनाकर पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 287/3 बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया।

आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज है। वह आईपीएल इतिहास की इकलौती ऐसी टीम है, जो 50 से भी कम के स्कोर पर आलआउट हो चुकी है। आईपीएल में हिस्सा ले रहीं सभी टीमें कम से कम एक बार 100 से कम के स्कोर पर आलआउट हो चुकी हैं। आइए, अब यहाँ हम आपको आईपीएल की सभी 10 टीमों के सर्वाधिक स्कोर और न्यूनतम स्कोर की जानकारी देते हैं।

ये हैं आईपीएल में सभी 10 टीमों के सर्वाधिक एवं न्यूनतम स्कोर

1. चेन्नई सुपर किंग्स – 246/5 & 79/10:

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 246/5 साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई में बनाया था। उस मुकाबले में मुरली विजय ने 56 गेंदों पर 127 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा, उन्होंने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 79/10 साल 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज किया था।

2. दिल्ली कैपिटल्स – 231/4 & 66/10:

11 सालों तक दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाने जानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर साल 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था। उन्होंने दिल्ली में खेले गए उस मुकाबले में 231/4 का स्कोर खड़ा किया था। उस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 48 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 66/10 साल 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दर्ज किया था।

3. गुजरात टाइटंस – 233/3 & 89/10:

गुजरात टाइटंस ने 2022 में पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले सीजन में खिताब भी जीता और अगले सीजन यानी 2023 में फाइनल में भी पहुंचे। हालांकि, उन्होंने अपने दूसरे सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए क्वालीफायर 2 मुकाबले में अपना सबसे बड़ा स्कोर 233/3 दर्ज किया। उस मुकाबले में शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर 129 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस ने इसी सीजन यानी आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सबसे न्यूनतम स्कोर 89/10 बनाया। इससे पहले उनका न्यूनतम स्कोर 125/6 था।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स – 272/7 & 67/10:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 272/7 इसी सीजन यानी आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता में बनाया था। उस मुकाबले में सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 67/10 साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।

5. लखनऊ सुपर जायंट्स – 257/5 & 82/10:

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 257/5 पिछले सीजन यानी आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में बनाया था। उस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 82/10 साल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पुणे में बनाया था।

6. मुंबई इंडियंस – 246/5 & 87/10:

मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 246/5 इसी सीजन यानी आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में 278 रनों का टारगेट चेज करते हुए बनाया था। उस मुकाबले में उन्हें 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 87/10 साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ मोहाली में बनाया था।

7. पंजाब किंग्स – 232/2 & 73/10:

पंजाब किंग्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 232/2 साल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला में बनाया था। उस मुकाबले में एडम गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 73/10 साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ पुणे में बनाया था।

8. राजस्थान रॉयल्स – 226/6 & 58/10:

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 226/6 साल 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ शारजाह में बनाया था। उस मुकाबले में कप्तान संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेलकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट 224 चेज करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी मुकाबले में राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच का रुख पलट दिया था। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 58/10 साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केपटाउन में बनाया था।

9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 263/5 & 49/10:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 263/5 साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में बनाया था। उस मुकाबले में क्रिस गेल ने 63 गेंदों पर 175* रनों की पारी खेली थी, जो आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 49/10 साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में बनाया था।

10. सनराइजर्स हैदराबाद – 287/3 & 96/10:

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287/3 इसी सीजन यानी आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में बनाया था। उस मुकाबले में ट्रैविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर 96/10 साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में बनाया था।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement