Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: दूसरे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स की प्लेइंग 7

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 6, 2022 at 10:19 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: दूसरे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स की प्लेइंग 7

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

बीते हफ्ते कई बेहतरीन परफॉर्मेंस हमें देखने को मिले।

प्रो कबड्डी लीग का दूसरा हफ्ता समाप्त हो चुका है और हमें बीते हफ्ते भी कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। बीते हफ्ते कई रोमांचक मैच हुए। यहां तक कि साल के पहले दिन यानि एक जनवरी को तीन मैच हुए और सभी टाई पर समाप्त हुए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दूसरे हफ्ते के दौरान सभी टीमों के बीच कितने करीबी मुकाबले हुए।

कई खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस भी बीते हफ्ते काफी शानदार रहा। कुछ नए खिलाड़ी उभरकर सामने आए तो कुछ पुराने खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। बीते हफ्ते के मैचों में बेहतरीन परफॉर्मेंस के आधार पर हमने 'टीम ऑफ द वीक' तैयार की है। आइए जानते हैं इस प्लेइंग सेवन में कौन-कौन से प्लेयर शामिल हैं।

नोट- दूसरा हफ्ता 29 दिसम्बर 2021 से 4 जनवरी 2022 तक चला।

रेडर्स

नवीन कुमार (दबंग दिल्ली)

नवीन कुमार का परफॉर्मेंस बीते हफ्ते भी काफी जबरदस्त रहा। बीते हफ्ते नवीन कुमार ने दो मुकाबले खेले और इस दौरान कुल मिलाकर 39 प्वॉइंट हासिल किए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका परफॉर्मेंस कैसा रहा है। उन्होंने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में अकेले 24 प्वॉइंट हासिल किए थे जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस भी है। वहीं तमिल थलाइवाज के खिलाफ 15 प्वॉइंट लिए। नवीन कुमार ओवरऑल अभी तक 73 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं।

पवन सेहरावत (बेंगलुरू बुल्स)

बेंगलुरू बुल्स ने बीते हफ्ते प्रो कबड्डी लीग में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जिसमें से उन्हें दो में जीत मिली और एक मैच टाई पर समाप्त रहा। टीम की इस सफलता में उनके कप्तान पवन सेहरावत का काफी बड़ा योगदान रहा। पवन सेहरावत ने तीन मुकाबले में इस दौरान कुल 41 प्वॉइंट हासिल किए। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ ही उन्होंने 22 प्वॉइंट हासिल कर लिए थे। ओवरऑल अभी उनके कुल 60 प्वॉइंट हैं और वो सबसे ज्यादा प्वॉइंट के मामले में दूसरे पायदान पर हैं।

मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स)

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने भी इस हफ्ते काफी प्रभावित किया है। उन्होंने इस हफ्ते कुल मिलाकर 41 प्वॉइंट हासिल किए। मनिंदर सिंह ने दबंग दिल्ली के खिलाफ 16, पटना पाइरेट्स के खिलाफ 12 और जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 13 प्वॉइंट हासिल किए। उन्होंने कई मुकाबलों में अकेले ही टीम के लिए संघर्ष किया।

ऑलराउंडर्स

मोहम्मदरेजा (पटना पाइरेट्स)

इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में कई सारे दावेदार थे लेकिन हमने पटना पाइरेट्स के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह को शामिल किया है। उन्होंने बीते हफ्ते प्रो कबड्डी लीग में दो मैचों में कुल चार टैकल प्वॉइंट हासिल किए। मोहम्मदरेजा की खास बात ये है कि उन्होंने कई मैचों में अहम मौकों पर प्वॉइंट निकाले जो टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ। उन्होंने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ दो और तेलुगु टाइटंस के खिलाफ भी दो प्वॉइंट हासिल किए।

जयदीप (हरियाणा स्टीलर्स)

हरियाणा स्टीलर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी जयदीप ने भी दूसरे हफ्ते में कुल मिलाकर सात टैकल प्वॉइंट हासिल किए। उन्होंने बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ चार, गुजरात जायंट्स के खिलाफ दो और यू-मुम्बा के खिलाफ एक प्वॉइंट हासिल किया। जयदीप ने हरियाणा के लिए अहम मौकों पर कई बेहतरीन टैकल किए।

डिफेंडर्स

सुरेंदर नाडा (हरियाणा स्टीलर्स)

हरियाणा स्टीलर्स के दिग्गज डिफेंडर सुरेंदर नाडा का परफॉर्मेंस प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के दूसरे हफ्ते में काफी शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में कुल मिलाकर 8 टैकल प्वॉइंट हासिल किए। उन्होंने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ दो, गुजरात जायंट्स के खिलाफ तीन और यू-मुम्बा के खिलाफ भी तीन टैकल प्वॉइंट हासिल किए। सुरेंदर नाडा इस सीजन अभी तक 6 मैचों में 17 सफल टैकल कर चुके हैं और इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

सुमित (यूपी योद्धा)

यूपी योद्धा के सुमित कुमार इस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने इस हफ्ते कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले और इस दौरान कुल नौ टैकल प्वॉइंट हासिल किए। सुमित कुमार ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ तीन प्वॉइंट हासिल किए थे और यू-मुम्बा के खिलाफ हाई फाइव लगाते हुए छह टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे। उनके शानदार परफॉर्मेंस की वजह से टीम यू-मुम्बा के खिलाफ मैच टाई कराने में कामयाब रही।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.