Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 9 : ईरान के खिलाड़ी हुए शुरूआती मैचों से बाहर, बड़ी वजह आई सामने

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 7, 2022 at 10:25 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 9 : ईरान के खिलाड़ी हुए शुरूआती मैचों से बाहर, बड़ी वजह आई सामने

(Courtesy : PKL)

वीजा कारणों की वजह से ईरानी खिलाड़ी नहीं आ पाए भारत

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन का आगाज 7 अक्टूबर से हो रहा है लेकिन ईरानी खिलाड़ी अभी तक भारत नहीं पहुंचे हैं। वीजा कारणों की वजह से ईरानियन प्लेयर्स भारत नहीं आ पाए हैं और इसी वजह से वो शुरूआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कुल मिलाकर अभी तक 13 ईरानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिला है, जिसमें पुनेरी पलटन के कप्तान फजल अत्राचली भी हैं। अत्राचली अभी तक इंडिया नहीं पहुंच पाए हैं और इसी वजह से पुनेरी पलटन की तरफ से टूर्नामेंट से पहले असलम ईनामदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।

फजल अत्राचली के नहीं होने से पुनेरी पलटन को होगा नुकसान

कई ईरानी खिलाड़ी पीकेएल के प्री-कैंप में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आए थे और यहां पर उन्होंने प्रैक्टिस किया था लेकिन इसके बाद वो वापस ईरान लौट गए थे। अब वहां से दोबारा भारत आने के लिए उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है और इसी वजह से वो कई मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इससे सबसे ज्यादा नुकसान पुनेरी पलटन टीम को होगा। उन्होंने फजल अत्राचली को अपना कप्तान बनाया था और अब वही कई मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

पुनेरी पलटन ने पीकेएल के ऑक्शन के दौरान फजल अत्राचली को एक करोड़ 38 लाख की भारी-भरकम रकम में खरीदा था। इसके अलावा मोहम्मद नबीबख्श को भी टीम ने 87 लाख में खरीदा था। टीम के ये दो बड़े प्लेयर अभी मौजूद नहीं हैं और इससे टीम की शुरूआत खराब भी हो सकती है।

वहीं तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स भी अपने एक बड़े खिलाड़ी मोहम्मदरेजा चियानेह को मिस करेगी। मोहम्मदरेजा ने बीते सीजन प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना डेब्यू किया था और अपने पहले ही सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया था। वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर थे। यही वजह है कि पटना को उनकी कमी काफी खल सकती है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.