Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: टॉप पांच दिग्गज ऑल-राउंडर्स जिनके प्रदर्शन पर रहेगी सबकी निगाहें  

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :August 18, 2022 at 12:56 AM
Modified at :August 18, 2022 at 1:07 AM
PKL 9: टॉप पांच दिग्गज ऑल-राउंडर्स जिनके प्रदर्शन पर रहेगी सबकी निगाहें   

आगामी सीजन अनुभवी ऑल-राउंडर्स को डेब्यूटांट्स से जबरदस्त टक्कर मिलने की संभावना है। 

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन की तैयारियां और टीम मेकिंग का काम जोर-शोर से चल रहा है। हर टीम ने हाल में ही संपन्न नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अब वे अपने टीमों को अंतिम रूप दे रहीं हैं। टीमें विशेषकर रेडिंग और डिफेंस पर ज्यादा ध्यान दे रहीं हैं। लेकिन कबड्डी में जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा पूछ है वह है ऑल-राउंडर। रिटेनी खिलाड़ियों की लिस्ट को देखें तो पता चलता है कि टीमों ने रेडर्स के बाद सबसे ज्यादा ऑलरांउडर्स पर ही सबसे ज्यादा भरोसा कर उन्हें रिटेन किया है। आइए ऐसे ही टॉप 5 ऑलरांउडर्स के बारे में जानते हैं जिनपर सबकी नजरें शानदार प्रदर्शन के लिए टिकी होंगी: 

5. रोहित गुलिया- पटना पाइरेट्स

हरफनमौला कबड्डी खिलाड़ी और ऑलरांउडर रोहित गुलिया सीजन 8 के टॉप ऑलरांउडर्स में शामिल थे। वैसे तो स्टीलर्स सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचनें में असफल रही लेकिन इस स्टार रेडर ने 15 मैचों में अपनी स्किल और साहस से 69 प्वांइट्स हासिल करने में सफल रहे थे। उन्होंने पीकेएल के 75 मैंचों में 5 सुपर 10, 5 सुपर रेड, 1 सुपर टैकल्स के साथ कुल 310 प्वांइट्स हासिल किया। ऐसे में उनकी नई टीम पटना पाइरेट्स को उनसे एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

4. मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह- पटना पाइरेट्स

ईरानी सुपर स्टार ऑलरांउडर मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह पटना के सबसे भरोसेमंद डिफेंसिव ऑलरांउडर रहे हैं। अपनी प्रदर्शन की बदौलत ही वो पटना के चुनिंदा एलीट रिटेनी खिलाड़ियों में शामिल थे। जहां तक चियानेह के प्रदर्शन की बात है तो वो पिछले सीजन 24 मैचों में 94 प्वांइट्स हासिल करने में सफल रहे थे। हांलाकि ये उनके रेड प्वांइट्स उनके रेडिंग टैलेंट को कहीं से जस्टीफाई नहीं कर रहे लेकिन पटना को पिछले सीजन फाइनल तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा था। उनका रेडिंग स्ट्राइक रेट 24% और टैकल स्ट्राइक रेट 58% का रहा। पटना को अगर चौथी बार पीकेएल (PKL) चैंपियन बनना है तो इस खिलाड़ी को इस सीजन एक बार फिर चमकना होगा। 

3. मोहम्मद नबीबख्श- पुनेरी पलटन

पीकेएल (PKL) के सीजन 7 में डेब्यू करने वाले मोहम्मद नबीबख्श ने पीकेएल में सबको अपनी ऑलरांउडिंग स्किल्स का लोहा मनवाया है। वो पीकेएल सीजन 8 के टॉप ऑलरांउडर्स की लिस्ट में भी शामिल थे। उन्होंने अपनी रेडिंग और डिफेंसिव स्किल्स की बदौलत 20 मैचों में कुल 108 प्वांइट्स अर्जित किए और अपने कप्तान मनिंदर सिंह के साथ जबरदस्त तालमेल दिखाया। पीकेएल (PKL) सीजन 9 में उनकी नई टीम पुनेरी पलटन को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। 

2. दीपक निवास हूडा- बंगाल वारियर्स 

पीकेएल (PKL) के सबसे बेहतरीन ऑलरांउडर्स में से एक दीपक हूडा के उपर सबकी नजरें होंगी। हूडा नें सीजन दर सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि सीजन 8 में उनकी टीम पिंक पैंथर्स प्लेऑफ्स में भी नहीं पहुंच पाई थी साथ ही उनका प्रदर्शन भी मिला जुला ही रहा। उन्होंने पीकेएल सीजन 8 के दौरान 17 मैचों में 120 प्वांइट्स हासिल किए। भारत के नेशनल कबड्डी टीम के कप्तान हूडा ने सीजन 8 के बीच में ही जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी नई टीम बंगाल वारियर्स को उनसे धाकड़ प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

1. विजय मालिक- दबंग दिल्ली के सी

पीकेएल (PKL) सीजन 8 में दबंग दिल्ली की खिताबी जीत के नायकों में से एक विजय मालिक ने अपने ऑल-राउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर दिया था। टीम के स्टार रेडर नवीन कुमार के अनुपस्थिति में उन्होने टीम के लिए उम्दा खेल दिखाया। इसी की वजह से दिल्ली ने उन्हें इस सीजन के लिए एलीट कैटेगरी के तहत रिटेन किया था। फाइनल मुकाबले में तो उन्होंने रेडिंग के साथ साथ डिफेंस में भी भरपूर योगदान देकर अपने टीम को चैंपियन बनाया। विजय सीजन 8 में 23 मुकाबलों में 169 प्वांइट्स हासिल करने में सफल रहे थे। दिल्ली को आगामी सीजन भी उनसे ऐसे ही रिकार्डतोड़ प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.